{"_id":"6a105bdb218718db430c210e","slug":"china-political-system-explained-how-president-and-prime-minister-are-chosen-in-china-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र नहीं फिर कैसी है चीन की राजनीतिक व्यवस्था, कैसे चुने जाते हैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
लोकतंत्र नहीं फिर कैसी है चीन की राजनीतिक व्यवस्था, कैसे चुने जाते हैं राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री?
Fri, 22 May 2026 07:51 PM IST
Sankalp Prakash Singh
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Fri, 22 May 2026 07:51 PM IST
सार
China Political System: चीन की गिनती आज के समय दुनिया की बड़ी महाशक्तियों में की जाती है। हालांकि, अक्सर लोग यह जानना चाहते हैं कि इस देश की राजनीतिक व्यवस्था कैसी है?
विज्ञापन
China Political System Explained
- फोटो : AI Generated
विस्तार
चीन की गिनती आज के समय दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में की जाती है। हालांकि, इस देश की राजनीतिक व्यवस्था अक्सर चर्चा के केंद्र में रहती है। गौर करने वाली बात है कि लोकतांत्रिक देशों की तरह यहां बहुदलीय चुनाव नहीं होते। हालांकि, इसके बाद भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे अहम पद मौजूद हैं। चीन में सत्ता का केंद्र कम्युनिस्ट पार्टी है। ये देश की नीतियों और नेतृत्व को नियंत्रित करने का काम करती है। अक्सर कई लोगों का यह सवाल होता है कि चीन में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कैसे चुने जाते हैं और वहां की राजनीतिक व्यवस्था किस तरह से काम करती है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि चीन की प्रणाली पश्चिमी लोकतंत्र से बिल्कुल अलग है। हालांकि, उसकी प्रशासनिक पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
कैसी है चीन की राजनीतिक व्यवस्था?
- चीन में एकदलीय राजनीतिक व्यवस्था लागू है, जहां कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना का पूर्ण प्रभुत्व है।
- देश में अन्य छोटे राजनीतिक दल मौजूद जरूर हैं, लेकिन वास्तविक सत्ता कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में ही है।
- यहां पार्टी के महासचिव के पद को सबसे शक्तिशाली माना जाता है। अमूमन वही वही व्यक्ति देश का राष्ट्रपति भी बनता है।
- वर्तमान में शी जिनपिंग यहां के राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव दोनों पद को संभालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- गौर करने वाली बात है कि चीन के राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं होता है।
- इसमें नेशनल पीपुल्स कांग्रेस यानी एनपीसी की भूमिका अहम होती है।
- एनपीसी को चीन की सर्वोच्च विधायी संस्था माना जाता है।
- इसमें हजारों प्रतिनिधि शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि विभिन्न प्रांतों, सेना और सरकारी संगठनों से चुनकर आते हैं।
- एनपीसी के औपचारिक मतदान के जरिए राष्ट्रपति का चुनाव होता है।
- हालांकि, उम्मीदवार का नाम पहले से कम्युनिस्ट पार्टी तय करती है। इस कारण चुनाव प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा काफी सीमित होती है।
- प्रधानमंत्री का पद चीन की सरकार में प्रशासनिक कामकाज संभालने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
- प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति की सिफारिश पर नेशनल पीपुल्स कांग्रेस मंजूरी देने का काम करती है।
- प्रधानमंत्री का मुख्य काम आर्थिक नीतियों को लागू करना, सरकारी मंत्रालयों का संचालन और प्रशासनिक फैसलों का प्रबंधन करना होता है।
- चीन की राजनीतिक व्यवस्था को केंद्रीकृत नियंत्रण और तेज निर्णय क्षमता के लिए जाना जाता है।
- वहीं कई लोग इसे लोकतांत्रिक मूल्यों से दूर मानते हैं, क्योंकि यहां जनता के पास सीधे शीर्ष नेतृत्व चुनने का अधिकार नहीं होता है।
- इन सब के बावजूद आज के समय चीन तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है।
- इसके अलावा तकनीक और वैश्विक प्रभाव के मामले में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है।