फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Beneficiaries of Kisan Samman Nidhi Yojana how to check their installment money in your bank account

बात काम की: किसान योजना की किस्त के पैसे खाते में आ रहे हैं या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

Wed, 06 Apr 2022 08:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Apr 2022 08:52 AM IST
सार

किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई शिकायत करानी है, तो इसके लिए आप इस कॉल के जरिए मदद ले सकते हैं। दरअसल, आप इस नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Beneficiaries of Kisan Samman Nidhi Yojana how to check their installment money in your bank account
किसान योजना में मिलने वाले किस्त के पैसे चेक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

विस्तार

देश में कई तरह की लाभकारी और कलयाणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य गरीबों के कल्याण से होता है। सरकार के जरिए इनमें रोजगार योजनाएं, स्वास्थ्य योजनाएं, बीमा कवर देना और आर्थिक लाभ देने जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। देश में गरीब तबके के लोगों के विकास और कल्याण के लिए कई सारी परियोजनाएं हैं, जिनका सीधा लाभ आज की तारीख में लोगों को हो रहा है। इन सभी योजनाओं में एक किसान सम्मान निधि योजना है।

विज्ञापन


इसमें देश के गरीब किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत आपको 2-2 हजार रुपये की किस्त में पैसों का भुगतान किया जाता है। इस योजना का लाभ देश में कई किसानों को मिल रहा है। ऐसे में अगर आपको ये चेक करना है कि आपके खाते में पैसे आ रहे हैं या नहीं तो इसके लिए आपको कहीं जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप बहुत ही आसानी से अपने घर से ही इस बात की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन


किस्त के पैसे चेक करने का ये है सरल तरीका:-

स्टेप 1


अगर आप किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, और आपको ये जानना है कि आपके खाते में किसान सम्मान निधि योजना की किस्त आ रही है या नहीं इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://fw.pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus/BeneficiaryStatus.aspx पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेप 2

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक विंडो खुलेगी। जहां पर आपको आधार, मोबाइल और अकाउंट नंबर का विकल्प दिखाई देगा। 

स्टेप 3

इसके बाद आप इनमें से कोई एक विकल्प चुनिए और आपको सारी जानकारी मिल जाएगी, जिससे आपको ये पता चल जाएगा कि आपके खाते में कौन सी किस्त आई है। 

ऐसे शिकायत कर सकते हैं

इसके अलावा अगर आपको किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई शिकायत करानी है, तो इसके लिए आप इस कॉल के जरिए मदद ले सकते हैं। दरअसल, आप इस नंबर 011-24300606 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed