फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Amarnath Yatra 2025 Registration Starts Check Apply Online Dates Required Documents and Guidelines

Amarnath Registration: अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई?

Mon, 14 Apr 2025 02:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 02:05 PM IST
सार

Amarnath Yatra Registration 2025: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2025 Registration Starts Check Apply Online Dates Required Documents and Guidelines
Amarnath Yatra Registration 2025: - फोटो : Shri Amarnathji Shrine Board

विस्तार

Amarnath Yatra Registration 2025: अमरनाथ यात्रा करने के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां पर भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं। अमरनाथ गुफा के शिवलिंग को अमरेश्वर कहा जाता है। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत जुलाई माह से शुरू होती है, वहीं अगर मौसम ठीक रहता है तो यह यात्रा अगस्त महीने तक चलती है। पौराणिक मान्यता कहती है कि भगवान शिव इस गुफा में श्रावण मास की पूर्णिमा को आए थे। इस कारण इस दिन अमरनाथ यात्रा का एक विशेष महत्व भी माना जाता है। यह यात्रा धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। अगर आप भी इस साल अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं तो सरकार ने रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आज 14 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन

  • इसके लिए आपको  jksasb.nic.in वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट पर विजिट करके आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भर सकते हैं।
  • इस दौरान आपको पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या अन्य दस्तावेजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन

  • यात्रा के लिए आपको मेडिकल सर्टिफिकेट श्राइन बोर्ड से अनुमोदित डॉक्टर से बनवाना जरूरी है।
  • रजिस्ट्रेशन फीस में आपको 150 रुपये जमा करने हैं।
  • रजिस्ट्रेशन फीस में बदलाव हो सकता है। फॉर्म भरने के बाद आपको यात्रा परमिट की सॉफ्ट कॉपी मिलेगी।
  • आपको इसका प्रिंट निकलवाकर यात्रा के लिए अपने पास रखना जरूरी है। 

ऑफलाइन आवेदन

  • वहीं आप ऑफलाइन भी अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको बैंक (पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक) से यात्रा का फॉर्म लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर वहीं पर फॉर्म को भरकर जमा करना है।
  • इस तरह आपको यात्रा का परमिट मिल जाएगा। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको SASB की वेबसाइट पर अधिकृत डॉक्टर्स और अस्पतालों की लिस्ट मिल जाएगी।
  • प्राइवेट डॉक्टर द्वारा बनाया गया सर्टिफिकेट वैलिड नहीं होगा। 

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य ले सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? जानिए नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed