फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder: STF officials question Mafia Atiq and Ashraf in jail

Umesh Pal Murder : जेल में माफिया अतीक और अशरफ से एसटीएफ केअधिकारियों ने दागे सवाल

Mon, 27 Feb 2023 01:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 01:53 AM IST
सार

अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद और बरेली जेल में उसके भाई अशरफ से रविवार को पूछताछ की गई। अतीक और अशरफ से पिछले तीन महीने के दौरान किन किन लोगों ने मुलाकात की है, इसका ब्योरा भी तलब किया गया है।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder: STF officials question Mafia Atiq and Ashraf in jail
Prayagraj News : अतीक अहमद और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अहमदाबाद जेल में बंद माफिया अतीक अहमद और बरेली जेल में उसके भाई अशरफ से रविवार को पूछताछ की गई। अतीक और अशरफ से पिछले तीन महीने के दौरान किन किन लोगों ने मुलाकात की है, इसका ब्योरा भी तलब किया गया है। उनसे मिलने वाले सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। मुलाकातियों ने जेल के बाद किससे -किससे बात और मुलाकात की, यह भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


अब पुलिस अतीक अहमद को प्रयागराज लाकर पूछताछ करने के प्रयास में जुट गई है। इसके लिए जल्द ही अदालत में कस्टडी रिमांड की अर्जी दी जाएगी। अदालत के आदेश के बाद ही अतीक को यहां लाया जा सकेगा।

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे असद और गुर्गों गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान का नाम आने के बाद पुलिस मानकर चल रही है कि हत्याकांड की पूरी साजिश अतीक और अशरफ ने ही रची। अतीक अहमदाबाद जेल में है, तो अशरफ बरेली जेल में। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि दोनों मोबाइल का भी प्रयोग कर रहे थे। रविवार को एसटीएफ की टीमों ने अतीक और अशरफ से जेल में इस हत्याकांड को लेकर पूछताछ की।

हालांकि दोनों ने इस कांड में अपना हाथ होने से इन्कार किया है। दोनों से पूछा गया कि तीन महीने के दौरान किन-किन लोगों ने उनसे मुलाकात की। वे किस लिए जेल में आए थे। उनसे क्या बातें हुईं? जैसे तमाम बिंदुओं पर अतीक और अशरफ से पूछताछ हुई। पुलिस टीमों ने जेल प्रशासन ने पिछले तीन महीने की उन मुलाकातियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है, जो अतीक और अशरफ से मिलने आए थे। सूत्रों के मुताबिक इन मुलाकातियों की सूची बनाकर उनसे पूछताछ की जाएगी। जेल के बाद वे किससे मिले, इसका भी पता लगाया जाएगा। उनके कॉल रिकार्ड भी निकाले जाएंगे। पुलिस अतीक को यहां लाकर पूछताछ करने के प्रयास में है।

विज्ञापन

अतीक की कस्टडी रिमार्ड की अर्जी जल्द
गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद की कस्टडी रिमांड के लिए पुलिस जल्द ही अर्जी दाखिल कर सकती है। इसके संकेत मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही अदालत में कस्टडी रिमांड की अर्जी दी जाएगी। अदालत के आदेश के बाद ही अतीक को यहां लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed