WhatsApp का यह नया फीचर बन सकता है जी का जंजाल

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Mar 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
whatsapp new feature may irritate you ones again
मोबाइल

    व्हाट्सऐप हाल के कुछ दिनों से काफी चर्चा में बना हुआ है। नए स्टेट्स फीचर के व्हाट्सऐप को काफी आलोचना झेलनी पड़ी जिसके बाद व्हाट्सऐप ने पुराने स्टेट्स भी अबाउट नाम से जारी किया। स्नैपचैट के फीचर को कॉपी करने के लिए व्हाट्सऐप को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप एक नया फीचर लाने वाला है जिससे आपको परेशानी हो सकती है, यहां तक कि नए अपडेट के साथ आपको व्हाट्सऐप पर गुस्सा भी आ सकता है। दरअसल इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo के ट्विटर हैंडल से मिली है। ट्वीट के मुताबिक व्हाट्ऐप के नए फीचर आने के बाद जैसे ही आप व्हाट्सऐप नंबर चेंज करेंगे या प्रोफाइल अपडेट करेंगे, वैसे ही आपके सभी कॉन्टेक्ट नंबर पर नोटिफिकेशन जाएगा।

    विज्ञापन

    कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप यह फीचर सिक्योरिटी के लिए ला रहा है, जबकि दूसरा पहलू ये है कि इस फीचर के आने के बूाद यूजर्स के बाद बहुत सारे नोटिफिकेशन आएंगे और प्राइवेसी खत्म होगी, क्योंकि यह नोटिफिकेशन उन कॉन्टेक्ट्स को भी जा सकते हैं जिन्हें आपने ब्लॉक किया है। खैर देखना है कि यह फीचर कब तक आता है और लोगों को कितना पसंद आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें