सबसे ज्यादा डाउनलोड स्पीड दे रहा है Jio 4जी, एयरटेल समेत बाकी कंपनियों को छोड़ा पीछे

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Mon, 19 Aug 2019 05:29 PM IST
TRAI data released, Airtel, vodafone-Idea Rival Reliance JIO 4G tops in Download speed in July, 2019
Trai Myspeed Reliance Jio 4G - फोटो : TRAI

    जियो 4जी ने स्पीड के मामले में एक बार फिर से बाजी मार ली है। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में जियो 4जी की औसत स्पीड 21 एमबीपीएस की रही है। जियो ने लगातार 19वें माह में भी बाकी सभी कंपनियों के मुकाबले बढ़त बना रखी है।

    सात महीनों से जियो टॉप पर

    ट्राई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में जियो 4जी की औसत डाउनलोड स्पीड एयरटेल से दोगुना से ज्यादा और वोडाफोन से ढाई गुना से ज्यादा रही। वहीं इस साल के पहले सात महीनों में भी जियो टॉप पर रहा है।

    2018 में भी जियो था अव्वल

    साल 2018 में भी रिलायंस जियो स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर था। 2018 के सभी 12 महीनों में जियो की 4जी औसत डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक थी। जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में भारती एयरटेल की औसत स्पीड जून के 9.2 एमबीपीएस के मुकाबले गिर कर 8.8 एमबीपीएस रह गई।

    आइडिया तीन गुना पीछे

    वहीं वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन-आइडिया के तौर काम कर रहे हैं। लेकिन ट्राई ने दोनों के आकंड़ों को अलग-अलग करते दिखाया है। आइडिया स्पीड के मामले में रिलायंस जियो से तीन गुना से भी अधिक पीछे रही है।

    घटी वोडाफोन नेटवर्क की स्पीड

    ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में भी गिरावट दर्ज की गई है। जून के 7.9 एमबीपीएस के मुकाबले यह जुलाई में 7.7 एमबीपीएस ही रह गई। वहीं, आइडिया ने जुलाई में मामूली सुधार दर्ज किया अब उसकी औसतन 4जी डाउनलोड स्पीड 6.6 एमबीपीएस हो गई है।

    अपलोड स्पीड चार्ट में वोडाफोन आगे

    जुलाई में 5.8 एमबीपीएस स्पीड के साथ वोडाफोन औसत 4जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। आइडिया और एयरटेल की जुलाई माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमशः 5.3 एमबीपीएस और 3.2 एमबीपीएस मापी गई। दोनों ने औसत 4जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट दर्ज की। जबकि जियो में 4.3 एमबीपीएस औसत अपलोड स्पीड के साथ सुधार देखा गया। ट्राई औसत स्पीड की गणना माइस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र, रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें