Jio GigaFiber की टक्कर में इस कंपनी ने पेश किया बेहद ही सस्ता प्लान, मिलेगी 100Mbps की स्पीड

जियो के गीगाफाइबर के प्लान की कीमत सामने आने के बाद सभी ब्रॉडबैंड कंपनियों के कान खड़े हो गए हैं। एक ओर जहां एयरटेल के प्लान की कीमतें कम होने की खबरें आ रही हैं, वहीं Hathway ब्रॉडबैंड ने 699 रुपये का प्लान पेश कर दिया है। खास बात यह है कि इस प्लान में भी ग्राहकों को 100Mbps की स्पीड मिलेगी। आइए जानते हैं हैथवे के इस प्लान के बारे में विस्तार से...

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिकHathwayने कोलकाता और कुछ अन्य शहरों में 699 रुपये की शुरुआती कीमत पर ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है जिसमें 100 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। कोलकाता में लॉन्च हुए 699 रुपये वाले प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड से एक टीबी यानी 1000 जीबी डाटा मिलेगा। प्लान की वैधता एक महीने की होगी।

हालांकि इस प्लान के साथ एक दिक्कत यह है कि ग्राहकों को एक साथ तीन महीने का प्लान लेना होगा जिसकी कुल कीमत 2,097 रुपये होगी। इस प्लान के साथ ग्राहकों को हैथवे का प्लेबॉक्स भी मिलेगा जिसकी स्पीड 3 एमबीपीएस है।
- Jio Gigafiber vs Airtel V-Fiber: हर मामले में कौन-सा ब्रॉडबैंड है फायदे का सौदा
- Jio Gigafiber के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, सिर्फ 4 स्टेप्स में समझें
- Jio Postpaid Plus: क्या है जियो की यह नई सेवा और क्या होंगे फायदे
- Jio Gigafiber: 9 प्वाइंट्स में जानें कीमत से लेकर फ्री TV और बुकिंग तक के बारे में