50 करोड़ ग्राहक पूरा करने के लिए रिलायंस जियो दे सकता है बड़ा तोहफा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 17 Aug 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Phone Might Retail at a Lesser Price to Achieve 500 Million Subscriber
मुकेश अंबानी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के वार्षिक आम बैठक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने साफ शब्दों में कहा कि कंपनी पहली प्राथमिकता यूजर्स के मामले में 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचना है। जियो का लक्ष्य जल्दी-से-जल्दी 50 करोड़ सब्सक्राइबर पूरा करने का है और यह बात सर्वविदित है कि जियो के सब्सक्राइबर्स बढ़ाने में जियो फोन का बहुत बड़ा योगदान है।

    Jio Phone 2
    Jio Phone 2

    वहीं जियो ने जियो फोन 2 की बिक्री पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। वैसे भी जियो फोन के मुकाबले जियो फोन 2 की बिक्री कुछ खास नहीं रही। वहीं सूत्रों का कहना है कि जियो फोन 2 पर लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए कंपनी ने जियो फोन 3 की लॉन्चिंग को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

    jio phone whatsapp
    jio phone whatsapp

    मार्केट रिसर्च फर्म काउंटर प्वाइंट के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक के मुताबिक जियो फोन-1 को समय के साथ कई सारे अपडेट्स मिले। वहीं जियो अब जियो फोन की मार्केटिंग एप के हिसाब से कर रहा है। जियो फोन पर मिलने वाले एप्स में कृषि, अंग्रेजी सीखने, मनोरंजन जैसे एप्स शामिल हैं। 2जी फीचर फोन और 4जी फीचर फोन में यही सबसे बड़ा अंतर है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें