Tech Tips: स्मार्टफोन में सिग्नल नहीं होने पर भी कर सकते हैं कॉल, सेटिंग में तुरंत करें यह बदलाव

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 23 Jun 2024 06:29 PM IST
सार

अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि उनके फोन में मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहे हैं। ऐसे में किसी इमरजेंसी वाली स्थिति में फोन करने में परेशानी आती है। मगर आप इस सुविधा के जरिए आसानी से कभी भी किसी को भी कॉ़ल कर सकते हैं।

wifi calling feature how to enable it can call without mobile network
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    मोबाइल के जरिए कोई भी बेहद ही कम वक्त में हो जाता है। मगर दिक्कत तब आती है, जब किसी आपात स्थिति में फोन का नेटवर्क नहीं मिलता है। ऐसे में किसी को भी फोन करना मुश्किल हो जाता है। मगर यहां पर आपको बता दें कि बिना सिग्नल के भी फोन कॉल किया जा सकता है। अगर आप कभी ऐसी स्थिति में आ जाएं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत है। आगे इस खबर में जानिए स्मार्टफोन में सिग्नल न होने के बाद भी किस तरह से फोन कॉल कर सकते हैं।

    स्मार्टफोन की पहुंच ज्यादातर लोगों तक हो गई है, मगर अभी भी फोन के सभी फीचर्स के बारे में लोग सही से नहीं जानते हैं। फोन में अगर मोबाइल टावर नहीं है तो वाईफाई कॉलिंग फीचर की मदद ली जा सकती है। जी हां, आजकल बाजार में आने वाले लगभग सभी मोबाइल में वाईफाई कॉलिंग फीचर को दिया जा रहा है।

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि फोन में मिलने वाला वाईफाई कॉलिंग फीचर एडवांस तकनीक का हिस्सा है। अगर मोबाइल में सेल्यूलर नेटवर्क नहीं आ रहा है तो यूजर आसानी से किसी को भी कॉल कर सकते हैं। इस फीचर की बड़ी खूबी है कि इसमें किसी तरह के सिग्नल की जरूरत नहीं होती है। इस फीचर का इस्तेमाल देश के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा किया जाता है। हालांकि, इस फीचर का लाभ कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी किया जाता है। इस सुविधा के लिए लोगों को किसी तरह का कोई खर्च नहीं करना होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें