Instagram: नए अपडेट से यूजर्स की आएगी मौज! आसानी से कर सकेंगे ये काम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बार फिर नया अपडेट आया है। एप के नए फीचर से यूजर्स को काफी बड़ा फायदा होगा। इस खबर में जानिए किस तरह से नया अपडेट यूजर्स का काम करेगा।

विस्तार
इंस्टाग्राम एप का इस्तेमाल करते हैं, अगर हां तो आपके लिए यह खबर बड़ी काम की साबित हो सकती है। बीते कुछ सालों के दौरान इंस्टाग्राम का क्रेज काफी अच्छी रफ्तार से बढ़ा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इंस्टाग्राम के एक्टिव यूजर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। मेटा के अधीन आने वाला यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करता रहता है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक खास फीचर रोलआउट हुआ है, चलिए आगे जानिए क्या है नए अपडेट की पूरी डिटेल।
इंस्टाग्राम ने क्लोज्ड फ्रेंड्स ऑन लाइव नाम के नए फीचर को उतार दिया है। इस फीचर का फायदा उन यूजर्स को होगा, जो एप पर अक्सर लाइवस्ट्रीमिंग करना पसंद करते हैं। नए अपडेट की मदद से यूजर्स आसानी से व्यूअरशिप को सीमित कर पाएंगे। यूजर्स लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान अपने करीबी दोस्तों और फॉलोअर्स को जोड़ सकेंगे। इसमें तीन लोगों को जोड़ने की सीमा निर्धारित की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम के नए अपडेट के जरिए यूजर्स ट्रिप्स की योजना बना सकेंगे। अपने काम को साझेदारी में कर सकेंगे। साथ ही मशहूर लोगों के साथ निजी तौर पर लाइवस्ट्रीमिंग में जुड़ पाएंगे। इसके लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।