Update: व्हाट्सएप में जल्द मिलेगा गजब का फीचर, बदल जाएगा कॉलिंग एक्सपीरियंस
व्हाट्सएप यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए अक्सर नए-नए अपडेट लेकर आता रहता है। ऐसे में नया फीचर यूजर्स के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। चलिए आगे जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी डिटेल।

विस्तार
लोकप्रिय मैसेजिंग एप व्हाट्सएप एक बार फिर नया अपडेट लेकर आ रहा है। सोशल मीडिया का मशहूर चैटिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप लगातार यूजर्स को मिलने वाली सुविधा में सुधार कर रहा है। ऐसे में एक खास फीचर की जानकारी सामने आई है। व्हाट्सएप के नए अपडेट से यूजर्स का कॉलिंग एक्सपीरियंस बदल जाएगा। दरअसल चैटिंग एप में डायलर फीचर आने वाला है। इस नए अपडेट के आने से यूजर्स एप के जरिए ही सीधे कॉल कर पाएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायलर फीचर मौजूदा वक्त में व्हाट्सएप बीटा एंड्रॉयड वर्जन 2.24.13.17 अपडेट में मिलता है। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo के मुताबिक, यूजर्स को अलग से किसी भी नंबर को एड्रेस बुक में नोट करने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय यूजर्स को एक नया फ्लोटिंग एक्शन बटन मिलेगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस नए फीचर को कॉल टैब में दिया जाएगा, जहां से आसानी से एप डायलर की सुविधा मिलेगी।
WABetaInfo की रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि नए अपडेट में यूजर्स को नंबर सेव करने का भी विकल्प मिलेगा। यह भी बताया जा रहा है कि नए अपडेट में डायलर स्क्रीन पर मैसेजिंग शॉर्टकट दिया जाएगा। ऐसे में यूजर्स बहुत जल्दी और आसानी से किसी को भी फोन नंबर के जरिए मैसेज कर सकेंगे। इस सुविधा के लिए डायलर में मैसेज को चुनना होगा।