Meta Down: व्हाट्सएप को छोड़ मेटा की सभी सेवाएं ठप, एलन मस्क ने लिए मजे, कहा- हमारा सर्वर ठीक है
व्हाट्सएप को छोड़कर मेटा की सभी सर्वेसेज फिलहाल ठप हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स को पुराने पोस्ट दिख रहे हैं और हजारों यूजर्स ने ऑटोमैटिक लॉगआउट की शिकायत की है।

विस्तार
Meta Down: मेटा की सभी सेवाएं आज शाम करीब 9 बजे से ठप हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और फेसबुक मैसेंजर के यूजर्स परेशान हैं। व्हाट्सएप को छोड़कर मेटा की सभी सर्वेसेज फिलहाल ठप हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स को पुराने पोस्ट दिख रहे हैं और हजारों यूजर्स ने ऑटोमैटिक लॉगआउट की शिकायत की है।
मेटा ने इस आउटेज पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021 में भी मेटा की सभी सेवाएं कई घंटों तक ठप रही थीं। मेटा के आउटेज के बाद एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक्स ने भी अपने हैंडल से एक पोस्ट करते हुए मेटा के मजे लिए हैं।
एक्स के मालिक एलन मस्क ने भी एक पोस्ट करते हुए कहा है कि यदि आप इस पोस्ट को देख रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि हमारा सर्वर ठीक से काम कर रहा है।
- Meta Down: करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा मेटा का सर्वर; फेसबुक-इंस्टाग्राम और थ्रेड के अकाउंट्स खुद हुए लॉगआउट
- ChatGPT से अब बोलकर करें बातें, लें सवालों के जवाब
- OpenAI: ChatGPT में आया नया फीचर, बदल जाएगा इस्तेमाल करने का अंदाज
- Instagram Update: अब मैसेज भेजने के बाद भी कर सकेंगे एडिट, जानें तरीका और समय सीमा