Tech Tips: फोन में बार-बार आ रही है कॉल ड्रॉप की समस्या तो जानें क्या हो सकते हैं कारण, इन टिप्स को अपनाएं

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 03 Jul 2024 06:32 PM IST
सार

देश में 5जी तकनीक आने के बाद भी कॉल ड्रॉप की समस्या कम नहीं हुई है। ऐसे में अगर आपके फोन में भी कॉल ड्रॉप होता है तो इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। साथ ही इस परेशानी को कैसे ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन
what is call drops why do they happen and how to fix it
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ होगा कि फोन पर बात करते वक्त अचानक से कॉल कट जाती है। ऐसे में आप एक बार फिर से कॉल लगाते हैं और कई मिनटों के बाद जाकर फिर से सामने वाले से बात हो पाती है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि इस समस्या को कॉल ड्रॉप कहते हैं। आप कह सकते हैं कि इसके पीछे कमजोर सिग्नल एक बड़ी वजह हो सकती है, मगर कमजोर सिग्नल के साथ ही कई सारे अन्य कारण भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

    अगर फोन पर बात करते समय अचानक से कॉल कट हो जाए तो इसके पीछे कमजोर कनेक्टिविटी एक बड़ी वजह हो सकती है। अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां पर टावरों की संख्या कम है तो भी कॉल ड्रॉप हो सकती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले अपने फोन में दिए गए टावर को चेक करें। अगर टावर की संख्या कम है तो फिर एक बार फोन की सेटिंग में जाकर मोबाइल नेटवर्क चेक करें।

    विज्ञापन

    अगर फोन में नेटवर्क अच्छे हैं तो फिर किसी तरह की सॉफ्टवेयर में दिक्कत हो सकती है। ऐसा अकसर किसी नए अपडेट को फोन में लाने के बाद होता है। इस तरह की परेशानी होने पर आप फोन में पुराने वर्जन का सॉफ्टवेयर फिर से इंस्टाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फोन को फैक्ट्री रिसेट करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें