Monsoon: बारिश में स्मार्टफोन का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, सुरक्षित रखने में ये 10 उपाय आएंगे काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Jun 2025 04:59 PM IST
सार

पानी और बिजली का मेल जानलेवा होता है। अगर आपके हाथ या फोन का चार्जिंग पोर्ट गीला है तो कभी भी उसे चार्ज न करें। इससे शॉर्ट सर्किट या फोन खराब होने का खतरा होता है। साथ ही करंट लगने का भी खतरा रहता है।

Using smartphone in rain can be dangerous, these 10 ways to keep it safe will come in handy
using smartphone in rain - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में ऑफिस या कहीं बाहर जाते वक्त आप अचानक बारिश में फंस सकते हैं। गीले हाथों से फोन का इस्तेमाल करना न सिर्फ मुश्किल होता है बल्कि खतरनाक भी साबित हो सकता है, इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 आसान और जरूरी टिप्स, जो बारिश के मौसम में आपके स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे।

    फोन को बारिश से बचाने का सबसे आसान तरीका है कि आप एक अच्छे क्वालिटी का वाटरप्रूफ मोबाइल पाउच खरीदें। अगर वो नहीं है तो कम से कम जिपलॉक बैग जरूर रखें। ये अचानक बारिश या पानी के छींटों से आपके फोन को बचा सकता है।

    पानी और बिजली का मेल जानलेवा होता है। अगर आपके हाथ या फोन का चार्जिंग पोर्ट गीला है तो कभी भी उसे चार्ज न करें। इससे शॉर्ट सर्किट या फोन खराब होने का खतरा होता है। साथ ही करंट लगने का भी खतरा रहता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें