WhatsApp: आ रहा है नया फीचर, एक ही एप में चला सकेंगे दो-तीन अकाउंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Jun 2025 03:47 PM IST
सार

WhatsApp का नया iOS बीटा वर्जन 25.19.10.74 में मल्टी-अकाउंट फीचर देखा गया है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स एक ही डिवाइस पर पर्सनल और बिजनेस दोनों अकाउंट्स को आसानी से चला सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp New feature is coming, you can run two or three accounts in a single app
WhatsApp Multiple Accounts Switch - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    यदि आपके पास भी आईफोन है और आप WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। WhatsApp अब iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है, जिसकी मदद से एक ही iPhone पर कई अकाउंट्स चलाना आसान हो जाएगा। पहले यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया गया था और अब Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इसे iOS यूजर्स के लिए भी लाने की तैयारी में है।

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का नया iOS बीटा वर्जन 25.19.10.74 में मल्टी-अकाउंट फीचर देखा गया है। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स एक ही डिवाइस पर पर्सनल और बिजनेस दोनों अकाउंट्स को आसानी से चला सकेंगे।

    विज्ञापन
    • WhatsApp की सेटिंग्स में एक नया सेक्शन “Account List” जोड़ा जाएगा।
    • यहां यूजर्स अपने सभी साइन इन अकाउंट्स देख सकेंगे।
    • प्रोफाइल फोटो और स्टेटस के जरिए हर अकाउंट को पहचानना आसान होगा।
    • यूजर एक टैप में अकाउंट्स के बीच स्विच कर सकेंगे, न लॉगआउट करने की जरूरत, न एप को रीस्टार्ट करने की।
    • हर अकाउंट के साथ उसका अलग चैट हिस्ट्री, सेटिंग्स, नोटिफिकेशन टोन, ऑटो डाउनलोड सेटिंग और बैकअप प्रेफरेंस भी लोड हो जाएगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें