सावधान: Meta AI फोन की गैलरी कर सकता है स्कैन, एआई की ट्रेनिंग के लिए आपकी तस्वीरों का होगा इस्तेमाल
Meta AI इन फोटोज में मौजूद चेहरे, वस्तुएं, लोकेशन, तारीख और अन्य मेटाडाटा को स्कैन करता है। इसका मकसद अपने AI मॉडल को और ज्यादा स्मार्ट बनाना है। Meta का कहना है कि यह एक Opt-In फीचर है यानी यूजर की मर्जी के बिना यह ऑन नहीं होगा, लेकिन Facebook का पुराना रिकॉर्ड देखें तो लोगों की प्राइवेसी को लेकर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है।

विस्तार
Meta एक बार फिर प्राइवेसी विवादों के केंद्र में है। अब तक तो यह बात साफ थी कि Meta हमारे पब्लिकली शेयर किए गए डेटा, जैसे Facebook और Instagram पर पोस्ट की गई फोटोज का इस्तेमाल अपने AI मॉडल (Meta AI) को ट्रेन करने के लिए कर रहा है, लेकिन अब मामला और गंभीर हो गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta अब आपके फोन के कैमरा रोल तक पूरी पहुंच चाहता है यानी आपकी वो फोटोज भी, जो आपने कभी Facebook या Instagram पर शेयर नहीं की हैं।
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में कुछ Facebook यूजर्स को एक पॉप-अप दिखा जिसमें उन्हें एक नए फीचर “Cloud Processing” को ऑन करने के लिए कहा गया। पहली नजर में यह फीचर काफी फायदेमंद लगता है। Facebook का कहना है कि इससे वह आपके कैमरा रोल में मौजूद फोटोज को ऑटोमैटिकली स्कैन कर सकेगा और इन्हें Meta के क्लाउड पर नियमित रूप से अपलोड करेगा। बदले में यूजर्स को क्रिएटिव फीचर्स जैसे फोटो कोलाज, इवेंट रिकैप, AI-जनरेटेड फिल्टर्स और जन्मदिन या ग्रेजुएशन जैसे मौकों के लिए थीम्ड सजेशन्स मिलेंगे।
जब आप इस फीचर को ऑन करते हैं, तो आप Meta को यह अनुमति दे देते हैं कि वह आपके फोन की गैर-शेयर की गई निजी फोटोज का भी विश्लेषण करे। Meta AI इन फोटोज में मौजूद चेहरे, वस्तुएं, लोकेशन, तारीख और अन्य मेटाडाटा को स्कैन करता है। इसका मकसद अपने AI मॉडल को और ज्यादा स्मार्ट बनाना है। Meta का कहना है कि यह एक Opt-In फीचर है यानी यूजर की मर्जी के बिना यह ऑन नहीं होगा, लेकिन Facebook का पुराना रिकॉर्ड देखें तो लोगों की प्राइवेसी को लेकर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है।
- DeepSeek AI: चाइनीज एआई टूल की बढ़ी मुश्किलें, जर्मनी ने Google और Apple को एप हटाने का दिया आदेश
- IGF 2025: भारत के लिए क्यों जरूरी है साइबरपीस इंडेक्स, यूएन इंटरनेट गवर्नेंस फोरम में हुई चर्चा
- OpenAI: अब गूगल के चिप्स का इस्तेमाल कर रहा ओपनएआई, तो Nvidia के साथ हुआ है कोई विवाद?
- Recharge Plan: जल्द महंगे होने वाले हैं रिचार्ज प्लान, 15% तक बढ़ेगी सभी प्लान की कीमतें