Tech Tips: आईफोन के इस फीचर से आपका यह काम हो जाएगा आसान, बेहद सिंपल है प्रोसेस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 04 Jul 2024 12:46 PM IST
सार

अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए यह फीचर काम का साबित हो सकता है। इस फीचर की मदद से आईफोन यूजर्स एक काम को सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से पूरा कर सकेंगे। जानिए क्या है इसकी डिटेल।

विज्ञापन
use iphones namedrop feature to share contacts information
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    स्मार्टफोन बाजार में आईफोन की बिक्री बीते कुछ सालों में बढ़ी है। आईफोन में मिलने वाले खास फीचर्स की वजह से लोग इस फोन की ओर आकर्षित होते हैं। अगर आपके पास भी आईफोन है तो आपको एक अहम सुविधा का लाभ लेना चाहिए। इस खबर को जानने के बाद आपको एक अच्छी जानकारी मिल जाएगी। दरअसल, आईफोन में नेमड्रॉप नाम का फीचर मिलता है, इसकी मदद से दो आईफोन में आसानी से फोन नंबर्स को शेयर किया जा सकता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर आईओएस 17 का हिस्सा है। इस फीचर ने दो आईफोन के बीच फोन नंबर शेयर करने के तरीके को ही बदल दिया है। आईफोन यूजर्स को इस फीचर से बड़ा फायदा हो सकता है।

    यह तो आप जानते ही होंगे कि आईफोन में सुरक्षा देने के लिए कई खास फीचर्स को लाया गया है। यह फीचर नियर फील्ड कम्यूनिकेशन यानी एनएफसी तकनीक पर काम करता है। इस तकनीक को आईफोन यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस फीचर की मदद से दो आईफोन के बीच सुरक्षित और जल्दी से कॉन्टैक्ट डिटेल को साझा कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले आईफोन की डिस्प्ले को कुछ देर के लिए होल्ड करके रखें। इसके बाद जब दोनों डिवाइस में वाइब्रेशन आ जाए तो फिर दोनों डिवाइस कनेक्ट हो जाएंगे।
    • दोनों आईफोन की स्क्रीन को जब तक होल्ड करके रखें, तब तक दोनों आईफोन में नेमड्रॉप फीचर न आ जाए।
    • इसके बाद जिस आईफोन से कॉन्टैक्ट नंबरों को भेजना है, उसमें शेयर कॉन्टैक्ट कार्ड पर क्ल्कि करें। वहीं, दूसरे आईफोन में नंबर्स हासिल करने के लिए पॉपअप नोटिफिकेशन आ जाएगी।
    • कॉन्टैक्ट नंबरों को शेयर करने के दौरान आप जहां पर इन्हें सेव करना चाहते हैं, उसका चुनाव भी कर सकते हैं। एक बार सेलेक्ट करने के बाद सेव के बटन पर क्लिक करें।
    • इसके अलावा अगर आप शेयरिंग को रद्द करना चाहते हैं तो दोनों आईफोन को एक-दूसरे से दूर लेकर जाएं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें