मोबाइल बेचते समय ना करें ये गलती, सुरक्षित रहेगा निजी डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 27 Apr 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
things to remember before selling old phone know about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

    आज के दौर में लगभग सभी लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। जब मोबाइल काफी पुराना हो जाता है या फिर उसका नया मॉडल मार्केट में आता है, तो लोग नया डिवाइस खरीदने के लिए पुराने फोन को ऑनलाइन और रिटेल स्टोर पर जाकर बेच देते हैं। इस दौरान डाटा लीक होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। तो ऐसे में आज हम आपको कुछ अहम टिप्स देने जा रहे हैं, जो स्मार्टफोन बेचते समय आपके बहुत काम आएंगे। आइए इन टिप्स पर डालते हैं एक नजर...

    फोन में से गूगल की आईडी लॉग आउट करें

    मोबाइल बेचने से पहले गूगल आईडी लॉग आउट करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे आपका बैंक अकाउंट जुड़ा होता है। लॉग आउट करने के लिए आपको यूजर एंड अकाउंट्स के ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको ‘रिमूव’ का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें। इस तरह से आपका अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Airtel का शानदार ऑफर, ब्रॉडबैंड प्लान पर मिलेगा 15 फीसदी तक का डिस्काउंट

    फोन बेचने से पहले डाटा बैकअप जरूर लें

    स्मार्टफोन सेल करने या चेंज करने से पहले आपको अपने जरूरी डाटा का बैकअप बना लेना चाहिए। इससे आपका डाटा कभी लीक नहीं होगा। वहीं, बैकअप बनाने के लिए आपको सेटिंग में जाकर बैकअप के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा। ऐसा करने से आपकी हर एक तस्वीर, दस्तावेज और वीडियो गूगल ड्राइव में जाकर सेव हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्मार्टफोन के पासवर्ड को जरूर डिलीट करें

    स्मार्टफोन बेचने से पहले सेव पासवर्ड को हटा देना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आपका निजी डाटा गलत हाथों में पहुंच सकता है। इसके लिए आपको ब्राउजर की प्रोफाइल में जाकर सेव पासवर्ड के विकल्प को चुनना होगा। यहां आपको हर वेबसाइट का पासवर्ड दिखाई देगा, जिसे आप इस्तेमाल करते हैं। इन पासवर्ड को डिलीट करने के लिए आपको इनके आगे बने हुए तीन डॉट पर क्लिक करना पड़ेगा। अब आपके सामने रिमूव का विकल्प आएगा, जिस पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पासवर्ड डिलीट हो जाएगा।

    इसे भी पढ़ें: Redmi Note 9 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन 30 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

    स्मार्टफोन को फैक्टरी रीसेट करें

    स्मार्टफोन सेल करने से पहले फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जाकर आईडी लॉग-आउट जरूर करें। इसके बाद फोन को फैक्ट्री रीसेट करना होगा। इसके लिए आपको सेटिंग में जाकर बैकअप एंड रीसेट के ऑप्शन को चुनना पड़ेगा। अब आपको रीसेट फोन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने से सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें