Tech Tips: गर्मी में बिजली का बिल कम करने में काम आएंगी ये स्मार्ट टिप्स, फटाफट जानें डिटेल

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 15 May 2024 07:09 PM IST
सार

अगर आप गर्मी के मौसम में बिजली के बढ़े हुए बिल से परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल कुछ टिप्स को अपनाकर गर्मियों में बिजली के बिल को कम किया जा सकता है। यहां जानिए स्मार्ट टिप्स।

विज्ञापन
tech tips to reduce your summer electricity bill
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देशभर में गर्मी अपने चरम पर है. ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाए करते हैं। लोग गर्मी से राहत के लिए कूलिंग की तरफ जाते हैं। इस दौरान बिजली की खपत भी काफी ज्यादा हो जाती है। इससे बिजली का बिल काफी बढ़ा हुआ आता है। अगर आप गर्मी के दौरान बिजली की ज्यादा खपत और ज्यादा बिल से परेशान हैं तो आपको यहां पर राहत की खबर मिल सकती है। इस खबर से जानिए किस तरह से बिजली का बिल कम किया जा सकता है।

    अगर आप गर्मी के दौरान बिजली का बिल कम करना चाहते हैं तो आपको 5 स्टार वाले प्रोडक्ट्स खरीदने होंगे। इस बात का ध्यान रहे कि इन प्रोडक्ट्स पर ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशियंसी यानी बीईई की स्टार लेबनिंग होनी चाहिए। ये संकेत इस बात का प्रमाण होता है प्रोडक्ट बिजली की कम खपत करता है।

    विज्ञापन

    गर्म में बिजली की ज्यादा खपत होना आम बात है। लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप बीएलडीसी पंखे का इस्तेमाल करके भी बिजली का बिल कम कर सकते हैं। बीएलडीसी पंखे आम पंखों के मुकाबले 60 फीसदी बिजली की बचत करते हैं। इन पंखों में रिमोट कंट्रोल और वॉयस कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें