दुनिया की मशहूर टेक कंपनी गूगल ने Google I/O 2024 का इवेंट आयोजित किया। गूगल ने इस आयोजन में कई घोषणाएं की।
Image Credit : Freepik
गूगल ने इस सालाना इवेंट में आने वाले कई प्रोजेक्ट और सॉफ्टवेयर की जानकारी दी।
Image Credit : Freepik
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि जेमिनी एआई को गूगल वर्कस्पेस में लाया जाएगा। इससे गूगल सर्च इंजन की क्षमता और यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर हो जाएगा।
Image Credit : Freepik
इस इवेंट में गूगल ने जेमिनी 1.5 फ्लैश को भी लॉन्च किया। ये गूगल का हल्का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एआई मॉडल है।
Image Credit : Freepik
गूगल ने इस इवेंट में जेनरेटिव वीडियो वीईओ एआई मॉडल का भी एलान किया। ये टेक्स्ट प्रोम्प्ट के जरिए 1080 पिक्सल की गुणवत्ता में वीडियो बना सकता है।
Image Credit : Freepik
बड़े आयोजन के दौरान गूगल फोटोज में भी एआई को पेश कर दिया है। इसमें आस्क फोटोज का फीचर लाया गया है।
Image Credit : Freepik
गूगल ने इवेंट में जेमिनी 1.5 प्रो में साइड पैनल पेश किया है। इसे जीमेल, शीट्स, ड्राइव, डॉक्स और वर्कस्पेस में दाई तरफ जगह दी जाएगी। ये वर्चुअल असिस्टेंस का काम करेगा।
Image Credit : Freepik
गूगल स्कैम कॉल्स को रोकने के लिए एआई की मदद लेगा। गूगल का नया फीचर यूजर्स को फ्रॉड कॉल्स पहचानने में मदद करेगा।
Image Credit : Freepik
गूगल का पूरा इवेंट एआई पर आधारित रहा है। गूगल स्मार्टफोन में एक्सेसबिलिटी को बढ़ावा देना चाहता है। जेमिनी नैनो के जरिए यूजर्स को काफी फायदा होगा।