Tech Tips: फोन का कैमरा साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, वरना दम तोड़ देगा लेंस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 14 May 2024 07:15 PM IST
सार

टेक मार्केट में आने वाले फोन्स में काफी शानदार कैमरा आ रहे हैं। ऐसे में इनकी क्षमता बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि कैमरे का लेंस साफ रखा जाए। जानिए क्या है टिप्स।

विज्ञापन
Dos and donts while cleaning your phone camera
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज के समय में काफी ज्यादा हो गया है। स्मार्टफोन के जरिए कई कामों को आसानी से किया जा सकता है। कई दिग्गज टेक कंपनियां मोबाइल के डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर तक में बड़ा बदलाव कर रही हैं। बाजार में फोल्डेबल फोन की मांग भी बढ़ रही है। फोन की कई क्षमताओं में सुधार हुआ है तो कंपनियों ने फोन के कैमरे पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है।

    फोन के कैमरे में डीएसएलआर से भी ज्यादा क्षमता वाले फीचर्स और लेंस दिए जा रहे हैं। फोन के कैमरे से शानदार और साफ फोटो आती है। हालांकि, इस दौरान ये भी जरूरी है कि फोन के कैमरे का लेंस साफ हो, इसके लिए फोन के कैमरा का सही ढंग से रखरखाव करना जरूरी है, वरना फोन का कैमरा अपनी क्षमता खो देगा। ऐसे में जानिए फोन का कैमरा साफ करते वक्त क्या है और क्या नहीं करना है।

    विज्ञापन
    • स्मार्टफोन के कैमरे को सेफ रखने के लिए जरूरी है कि आप फोन को किसी साफ जगह पर और धूल-मिट्टी से दूर रखें। साथ ही कैमरे को किसी भी तरह के स्क्रैच से बचाकर रखें।
    • काफी लोग ये गलती करते हैं कि वो फोन को साफ करते वक्त फोन को बंद नहीं करते हैं। अगर आप किसी भी तरह के नुकसान से बचना चाहते हैं तो हमेशा स्विच ऑफ करके ही फोन को साफ करें।
    • फोन के कैमरे के लेंस को किसी भी स्क्रैच से बचाने के लिए एक सॉफ्ट कपड़े का इस्तेमाल करें।
    • फोन के कैमरे के लेंस को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है कि कैमरे को सर्कुलर तरीके से साफ करें।
    • कैमरा बेहतर ढंग से काम करता रहे इसके लिए जरूरी है कि लेंस को किसी क्लीनर से साफ करें। इससे कैमरे के लैंस पर लगी गंदगी बेहतर तरीके से साफ हो जाएगी।
    • कैमरा का लेंस बेहतर क्षमता के साथ काम करें, इसके लिए लेंस के आसपास भी अच्छे तरीके से फोन को साफ करें।
    • कैमरे के लेंस को आप किसी सॉफ्ट ब्रश से भी साफ कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें