काम की बात: सिर्फ इस डिवाइस को बंद करने से बढ़ जाएगी आपके वाई-फाई की स्पीड
इंटरनेट की स्पीड तब भी स्लो हो सकती है जब लिमिट से ज्यादा इस्तेमाल हो रहा हो। उदाहरण के तौर पर यदि आपके इंटरनेट की स्पीड 200एमबीपीएस है और आप 10 डिवाइस पर इसे इस्तेमाल कर रहे हैं तो सभी डिवाइस पर एक जैसी स्पीड नहीं मिलेगी।

विस्तार
आप लोगों में से अधिकतर लोगों के घरों में वाई-फाई नेटवर्क होगा। शहरों में तो हर घर में वाई-फाई का कनेक्शन मिल जाएगा। गांवों में भी इसकी संख्या बढ़ रही है। यदि आप भी वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ टिप्स मालूम होने चाहिए। इस रिपोर्ट में हम आपको वाई-फाई की स्पीड को लेकर टिप्स बताएंगे।
इंटरनेट स्लो होने के कारण कौन-कौन से हैं?
- आमतौर पर इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां यूजर्स के हिसाब से इंटरनेट के कोटा को सेट करती हैं। इसे एक उदाहरण से समझें तो यदि आपकी इंटरनेट कंपनी ने 5 यूजर्स का कोटा फिक्स किया है और आपके परिवार के 10 लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इंटरनेट की स्पीड का स्लो होना लाजिमी है।
- इंटरनेट की स्पीड तब भी स्लो हो सकती है जब लिमिट से ज्यादा इस्तेमाल हो रहा हो। उदाहरण के तौर पर यदि आपके इंटरनेट की स्पीड 200एमबीपीएस है और आप 10 डिवाइस पर इसे इस्तेमाल कर रहे हैं तो सभी डिवाइस पर एक जैसी स्पीड नहीं मिलेगी।
- इंटरनेट की स्पीड राउटर की जगह पर भी निर्भर करती है। यदि आपने राउटर को सही जगह पर इंस्टॉल नहीं किया है तो आपको अच्छी स्पीड नहीं मिलेगी। राउटर को हमेशा ऐसी जगह पर इंस्टॉल करें जहां से सभी कमरे की पहुंच आसान हो। कहने का तात्पर्य यह है कि घर के किसी एक कोने की बजाय राउटर के घर के बीच में इंस्टॉल करें।
स्लो इंटरनेट के लिए वीपीएन है जिम्मेदार
अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता है कि उनका इंटरनेट वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के कारण स्लो होता है। इसके अलावा अधिकतर लोगों को वर्क फ्रॉम होम के दौरान स्लो इंटरनेट की शिकायत होती है। इसके अलावा जूम जैसे वीडियो कॉलिंग एप भी इंटरनेट को काफी स्लो करते हैं। यदि इनकी जरूरत ना हो तो इन्हें अन-इंस्टॉल कर सकते हैं। ऑफिस से मिले लैपटॉप में भी प्राइवेट सर्वर होता है जिसकी वजह से इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाती है। जरूरत ना हो तो इसे भी बंद कर सकते हैं, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप कंपनी के किसी नियम का उल्लंघन ना करें।
माइक्रोवेब भी है जिम्मेदार
यदि आपको स्लो इंटरनेट की शिकायत है और आपके घर में माइक्रोवेब है तो आप माइक्रोवेब को बंद कर सकते हैं। ऑन माइक्रोवेब इंटरनेट की स्पीड को स्लो करता है। इसके अलावा इसके अलावा मिरर और एक्वेरियम भी स्लो इंटरनेट के लिए जिम्मेदार हैं।
- AI टूल का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें ये सच्चाई, शर्मिंदगी से बच जाएंगे
- Fact Check: फ्री सिलाई मशीन के चक्कर में आपको लग सकता है चूना, सरकार ने दी चेतावनी
- सैमसंग और नोकिया फिर आमने-सामने, जानें 15 हजार में कौन है बेस्ट?
- Smartphone Camera: फोटोज में चार-चांद लगा देंगे ये स्मार्टफोन कैमरा टिप्स, बन जाएंगे एक्सपर्ट!