Tech Tips क्या आपका गूगल अकाउंट सेफ है? इन पांच तरीकों से कर सकते हैं चेक
अक्सर लोगों को टेंशन रहती है कि उनका डिवाइस हैक तो नहीं हो गया। या फिर गूगल अकाउंट में कोई परेशानी तो नहीं है। आपको भी ऐसी ही चिंता रहती है तो आसान से तरीकों से चेक करिए कि आपका गूगल अकाउंट कितना सेफ है।

विस्तार
स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हर कोई करता है, मगर क्या आप जानते हैं कि फोन को चलाने के लिए जिस अकाउंट का इस्तेमाल किया जाता है, उसका सुरक्षित रहना कितना जरूरी है। अगर आप एंड्रॉयड फोन का यूज करते हैं तो उसमें गूगल अकाउंट भी होगा। ऐसे में काफी लोगों को चिंता रहती है कि कही उनके गूगल अकाउंट के साथ कोई दिक्कत न हो जाए या फिर किसी ने उनका गूगल अकाउंट हैक कर लिया तो। आइए इस खबर में जानने की कोशिश करते हैं कि किन तरीकों से गूगल अकाउंट को चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट के पासवर्ड की सुरक्षा की जांच करें। इस फीचर की मदद से गूगल पर सेव सभी पासवर्ड को चेक कर सकते हैं कि उनके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या समझौता तो नहीं हुआ। इसके लिए आपको https://passwords.google.com पर जाना होगा। इसके बाद गो टू पासवर्ड मैनेजर पर क्लिक करें। यहां पर आपको दो विकल्प मिलेंगे, पासवर्ड कमजोर है और दूसरा पासवर्ड को मजबूत करें।
इस सुविधा के जरिए आप यह आसानी से पता कर सकते हैं कि आपका गूगल अकाउंट किसी अवैध जगह पर लॉगइन तो नहीं है। इसके लिए आपको https://myaccount.google.com पर जाना होगा। इसके बाद पिछले 28 दिनों की लॉगइन गतिविधियों की जानकारी मिल जाएगी। अगर कुछ अवैध एक्सेस या फिर कुछ ऐसी जगह पर लॉगइन हुआ मिले तो हो सकता है कि आपका अकाउंट हैक हो चुका है।