Update: व्हाट्सएप में आने वाला है काम का फीचर! आसान हो जाएगा चैट करने का तरीका

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 13 Jul 2024 07:01 PM IST
सार

अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जल्द ही एक खास फीचर की सुविधा मिल सकती है। कंपनी जल्द ही एक कमाल का फीचर लाने वाली है। इस फीचर के बाद यूजर्स का चैटिंग करने का तरीका आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
whatsapp to soon bring google translate directly to chats
Update - फोटो : Freepik

    विस्तार

    आजकल हर स्मार्टफोन का अहम एप बन चुका व्हाट्सएप एक बार फिर लोगों को खास तरह की सुविधा देने जा रहा है। व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए कमाल के फीचर्स लाता रहता है। बीते कुछ सालों के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कई सारे दमदार अपडेट पेश किए हैं। ऐसे में कंपनी एक और खास फीचर पर काम कर रही है। यूजर्स को जल्द ही ट्रांसलेट मैसेज की सुविधा मिलेगी। इस नए फीचर का लाभ लैंग्वेज पैक में मिलेगा। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।

    व्हाट्सएप के नए अपडेट पर नजर रखने वाली कंपनी WABetaInfo की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि व्हाट्सएप गूगल ट्रांसलेट के साथ एकीकरण कर रहा है। इस फीचर में यूजर्स वास्तविक समय में चैट्स को किसी अन्य भाषा में अनुवाद कर पाएंगे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस फीचर का इस्तेमाल कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकप्रिय चैटिंग एप में भविष्य में यूजर्स चैटिंग के दौरान ही अन्य भाषा में किसी भी मैसेज को ट्रांसलेट कर सकेंगे। इस फीचर को गूगल लाइव ट्रांसलेशन तकनीक के तौर पर जाना जा रहा है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि चैटिंग के दौरान मैसेज को रियल टाइम में ट्रांसलेट किया जाएगा, मगर यूजर्स के मैसेज को कंपनी के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में साफ हो गया है कि नए अपडेट में यूजर्स के डेटा सेफ्टी का ध्यान रखा गया है। यूजर्स की कोई भी जानकारी एप से बाहर नहीं जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें