Tech Tips: आपके स्मार्टफोन में हो सकता है खतरनाक एप! जल्द नहीं उठाया यह कदम तो होगा बड़ा नुकसान

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 13 Jul 2024 05:06 PM IST
सार

अगर आपको भी लगता है कि फोन में कोई खतरनाक एप मौजूद हो सकता ह तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए गूगल के एक खास फीचर का इस्तेमाल करना होगा। आगे जानिए क्या है इसका पूरा प्रोसेस।

विज्ञापन
find out the harmful hidden apps smartphone using google play store
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आप फोन में कई सारे एप्स का इस्तेमाल करते होंगे। फोन में कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के एप्स भी होंगे। इन एप्स की मदद से कई सारे काम आसानी हो जाती है। मगर कई बार असली और नकली एप में पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे की वजह साफ है कि काफी लोग आधिकारिक वेबसाइट को छोड़कर किसी अनजान और कम लोकप्रिय साइट से कोई भी एप फोन में इंस्टाल कर लेते हैं। इस वजह से फोन को भी नुकसान हो जाता है। आगे जानिए किस तरह से फोन में मौजूद खतरनाक एप्स की पहचान कर सकते हैं।

    स्मार्टफोन में सारे एप्स गूगल प्ले स्टोर से ही इंस्टाल करने चाहिए। अगर आप किसी नकली वेबसाइट से कोई एप डाउनलोड करने की कोशिश करते हैं तो ऐसा करने से फोन को भारी नुकसान हो सकता है। दरअसल, अनधिकत वेबसाइट से कोई एप डाउनलोड करने पर कोई भी वायरस फोन में आ सकता है। ऐसे में गूगल प्ले स्टोर पर सभी एप्स को वेरिफाई कर सकते हैं। फोन में मौजूद किसी भी एप को आसानी से चेक कर सकते हैं। अगर स्कैन करने के बाद किसी एप में कुछ गड़बड़ी होगी तो कुछ ही मिनटों में पता चल जाएगा। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि गूगल प्ले स्टोर पर प्ले प्रोटेक्ट नाम से एक फीचर होता है, इसकी मदद से किसी भी एप में अगर मैलवेयर या वायरस मिलता है तो इसमें सारी जानकारी सामने आ जाती है।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले अपने एंडॉयड डिवाइस में गूगग प्ले स्टोर खोल लें।
    • इसके बाद पेज के ऊपर की ओर दाई तरफ अपनी प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
    • ऐसा करने के बाद प्ले प्रोटेक्ट नाम से एक विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
    • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर स्कैन का विकल्प मिल जाएगा।
    • फिर स्क्रीन पर स्कैनिंग इन प्रोग्रेस लिखा हुआ आएगा।
    • अगर स्मार्टफोन में किसी भी तरह के एप में कोई खतरनाक वायरस होगा तो उसकी पहचान आ जाएगी।
    • वहीं, अगर फोन में कुछ गड़बड़ी नहीं मिलेगी तो लिखा हुआ आएगा कि सब कुछ ठीक है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें