Smartphones Tips: बिना देर किए फोन के साथ बंद कर दें ये गलतियां, वरना बाद में होगा पछतावा
अगर आप अपने फोन को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो आज से ही इन गलतियों को बंद कर दें। स्मार्टफोन को किस तरह से चलाना है, ताकि उसकी लाइफ लंबी हो। इसकी जानकारी हर किसी को नहीं है, ऐसे में जानिए क्या है डिटेल।

विस्तार
आजकल ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन है। मगर फोन का किस तरह से ध्यान रखना है, इसकी जानकारी बेहद ही कम लोगों को है। स्मार्टफोन बहुत तेजी से लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। यही वजह है कि किसी भी काम को करने के लिए फोन की जरूरत होती है। आगे आर्टिकल में जानिए मोबाइल फोन के साथ कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए। दरअसल, लोगों को सही जानकारी नहीं होती है, इस वजह से वह अनजाने में अपने कीमती स्मार्टफोन को समय से पहले ही बेकार बना देते हैं।
जैसा कि खबर में ऊपर बताया गया है कि स्मार्टफोन के बिना कई सारे काम मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में अगर स्मार्टफोन खराब हो गया तो फिर इसे ठीक करवाने के लिए मोटा खर्च करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि आपको फोन के साथ किन बातों का ध्यान रखना है, ताकि फोन हमेशा सही ढंग से काम करता रहे।
स्मार्टफोन में बिना एप के कोई भी काम करना मुश्किल है। कई बार लोगों को सही जानकारी नहीं होती है और वह किसी एप को गूगल पर जाकर अवैध तौर पर एपीके फाइल फोन में इंस्टाल कर लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्ले स्टोर और एपल प्ले स्टोर के अलावा किसी भी अन्य जगह या प्लेटफॉर्म से कोई भी एप फोन में इंस्टाल न करें। अवैध तरीके से या फिर प्लेटफॉर्म से किसी एपीके फाइल को डाउनलोड करने से फोन में वायरस और खतरनाक मैलवेयर आ सकते हैं, जोकि फोन को बेकार कर सकते हैं।