बीते कुछ सालों में इंटरनेट का दायरा काफी तेजी से बढ़ा है। इंटरनेट के बिना आज के समय में कोई भी काम करना काफी कठिन हो जाता है।
Image Credit : FREEPIK
मगर क्या आप जानते हैं कि इंटरनेट के बिना आसानी से लोकेशन शेयर की जा सकती है। आगे जानिए इसके लिए क्या करना होगा।
Image Credit : FREEPIK
कई बार लोगों को किसी जगह पर इंटरनेट कनेक्टिविटी अच्छी नहीं मिलता है, ऐसे में एक खास ट्रिक के जरिए लोकेशन साझा कर सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप किसी अनजान जगह पर हैं और आपको किसी से मदद चाहिए, मगर इंटरनेट भी नहीं है तो यह तरकीब काम आएगी।
Image Credit : FREEPIK
लोकेशन शेयर करने के लिए आपको अपने फोन में कंपास एप को खोलना होगा।
Image Credit : FREEPIK
कंपास खोलने के बाद नीचे की तरफ लैटिट्यूड और लॉन्गिट्यूड मिल जाएगा। इन पर लॉन्ग प्रेस करके इन्हें कॉपी कर लें।
Image Credit : FREEPIK
इसके बाद लोकेशन शेयर करने के लिए मोबाइल के मैसेज एप में जाएं और जिस व्यक्ति के साथ अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं, उसका नाम सर्च करें।
Image Credit : FREEPIK
इसके बाद मैसेज के जरिए कॉपी किए गए लैटिट्यूड और लॉन्गिट्यूड को पेस्ट कर दें और फिर सेंड करें। फिर जिसे मैसेज मिला है, उसे मैसेज कॉपी करना है और गूगल मैप्स में जाना है।
Image Credit : FREEPIK
इसके बाद मैसेज को गूगल मैप्स में पेस्ट कर दें। ऐसा करने के बाद सामने वाली की एकदम सही लोकेशन का पता लग जाएगा।