Smartphone Tips: फोन में टावर होने के बाद भी नहीं चल रहा इंटरनेट, तुरंत फॉलो करें ये टिप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 13 Jun 2024 07:55 PM IST
सार

कई बार होता है कि स्मार्टफोन में पूरे मोबाइल टावर आ रहे हैं, मगर फिर भी अच्छा इंटरनेट नहीं मिल रहा है। ऐसे में आपको घबराना नहीं है, बस यहां पर बताए गई सेटिंग को फॉलो करना है।

विज्ञापन
smartphone tips to run internet using these steps
Smartphone Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    डिजिटल दौर में स्मार्टफोन की मदद से लगभग हर काम किया जा सकता है। देश में तकनीक को ऊपर लेकर जाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 5जी इंटरनेट आने के बाद से इंटरनेट के यूजर्स में इजाफा हुआ है। ऐसे में स्मार्टफोन में इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है, मगर अभी भी काफी यूजर्स को फोन में सिग्नल होने के बाद इंटरनेट की सही सुविधा नहीं मिल पाती है। अगर आपके फोन में भी यही समस्या है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे बताई गई सेटिंग में अपने फोन में शुरू करें।

    अक्सर देखा गया है कि फोन का डेटा पैक समाप्त हो जाता है। ऐसे में अगर आप प्रीपेड यूजर है या फिर पोस्टपेड यूजर। एक बार फोन का पैक एक्टिव है या नहीं, इसकी जानकारी लेनी चाहिए। पैक एक्टिव होने के बाद भी सिग्नल नहीं आ रहे हैं तो कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    • फोन में इंटरनेट की सेटिंग में जाएं।
    • इसके बाद फोन की जानकारी या फिर अबाउट फोन में जाएं।
    • ऐसा करने के बाद सिम स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके साथ ही सिम सही स्लॉट में है या नहीं, इसकी जांच जरूर करें।
    • कई बार देखा गया है कि सिम किसी अन्य स्लॉट में लगी होती है और सिग्नल की क्षमता किसी ओर स्लॉट में जा रही होती है।
    • इसके अलावा कई बार सिग्नल पावर कम होती है तो भी इंटरनेट सही से काम नहीं करता है।
    • ऐसा करने के बाद सिम की क्षमता को चेक करें, अगर क्षमता 50 से लेकर 80dbm रहती है तो सिग्नल की ये क्षमता अच्छी रहती है। वहीं, 70 से लेकर 90dbm होने पर सिग्नल की क्षमता बहुत अच्छी मानी जाती है।
    • इसके बाद एक बार फोन में एयरोप्लेन मोड ऑन करें और फिर उसे बंद कर दें। इसके बाद इंटरनेट की क्षमता को चेक करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें