Elon Musk: एक्स पोस्ट के लाइक होंगे प्राइवेट, यूजर्स बिना किसी डर के ट्वीट कर सकेंगे पसंद

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Wed, 12 Jun 2024 05:52 PM IST
सार

अगर आप एक्स (पूर्व ट्विटर) में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। एक्स प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ने इसकी जानकारी दी है। नए अपडेट के जरिए यूजर्स बिना किसी डर के किसी भी पोस्ट को लाइक कर सकेंगे।

विज्ञापन
Likes on tweets to go private this week Musk says people must like without being attacked
Elon Musk - फोटो : ANI

    विस्तार

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते कुछ समय में काफी बदलाव हुए हैं। ऐसे में एक बार फिर एलन मस्क के अधीन आने वाला एक्स बड़े बदलाव से गुजरने वाला है। जल्द ही यूजर्स जिस पोस्ट को लाइक करेंगे, उसकी जानकारी किसी भी अन्य यूजर को नहीं होगी। एक्स पर इंजीनियरिंग नाम से जारी की गई पोस्ट में कहा गया है कि यूजर्स की बेहतर प्राइवेसी के लिए लाइक को सभी के लिए प्राइवेट किया जा रहा है, यह इसी हफ्ते से हो सकता है।

    एलन मस्क की इंजीनियरिंग टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अपडेट के बाद भी यूजर्स अपने लाइक को देख सकेंगे, मगर बाकी यूजर्स लाइक को नहीं देख पाएंगे। इस तरह से यूजर्स की प्राइवेसी बेहतर होगी। वहीं, अभी तक कोई भी देख सकता है कि कौन सी पोस्ट को किसने लाइक किया है। यूजर्स लाइक को काउंट भी कर सकते हैं और पोस्ट की बाकी जानकारी भी ले सकते हैं। ऐसे में नए अपडेट के तहत किसी की पोस्ट पर किस-किसने लाइक किया है, अब यह यूजर्स नहीं देख सकेंगे।

    विज्ञापन

    एलन मस्क ने इस अपडेट की जानकारी देते हुए लिखा कि अब कोई भी बिना किसी डर के किसी की पोस्ट को लाइक कर सकता है। पोस्ट लाइक करने के बाद किसी भी यूजर को इसकी जानकारी नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट लाइक फीचर एक्स के प्रीमियम यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है। इंजीनियरिंग टीम ने बताया कि इस फीचर की मदद से पोस्ट पर लाइक बढ़ सकते हैं। अभी काफी लोग किसी डर, पब्लिक इमेज खराब होने के डर से या फिर ट्रोलिंग की वजह से पोस्ट पर लाइक नहीं करते हैं। मगर जल्द ही यूजर्स बिना किसी डर के और बिना किसी चिंता के किसी भी पोस्ट पर लाइक कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें