Instagram: इंस्टाग्राम रील में वॉयस ओवर जोड़ने से बढ़ सकते हैं व्यूज, फॉलो करें बेहद आसान प्रोसेस
इंस्टाग्राम पर काफी लोग रील्स बनाते हैं, मगर कई लोगों को इसके एक फीचर की जानकारी नहीं होती है। अगर आप वॉयसओवर विकल्प का इस्तेमाल करते हैं तो इससे रील में व्यूज बढ़ सकते हैं। आगे जानिए क्या है इसका प्रोसेस।

विस्तार
देश में इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का सबसे तेजी से इस्तेमाल किए जाने वाला प्लेटफॉर्म बनने की ओर अग्रसर है। प्लेटफॉर्म पर लगातार एक्टिव यूजर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। इंस्टाग्राम अपने रील्स फीचर की वजह से काफी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। ऐसे में अगर आप भी रील बनाने का शौक रखते हैं और अपनी रील को बेहतर बनाना चाहते हैं तो रील में वॉयसओवर जोड़ सकते हैं। रील में वॉयसओवर जोड़कर वीडियो कंटेंट को शानदार और यूजर्स के लिए आसान बनाया जा सकता है। ऐसा करने से रील्स पर ज्यादा व्यूज मिल सकते हैं। इसके साथ ही थोड़ी सी क्रिएटिविटी से रील और बढ़िया हो सकती है। इंस्टाग्राम की रील पर वॉयसओवर जोड़ने से पहले रील की क्लिप तैयार होनी चाहिए, ताकि बाद में कोई दिक्कत नहीं आए।
- इंस्टाग्राम की रील में वॉयसओवर जोड़ने के लिए पहले किसी रील को चुनें या फिर क्रिएट करें।
- इंस्टाग्राम एप खोलने के बाद दाई ओर दिए गए प्लस आइकन पर टैप करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए मेन्यू से रील को सेलेक्ट करें।
- ऐसा करने के बाद फोन की मेमोरी से क्लिप को सेलेक्ट करें या फिर कैप्चर बटन से नई वीडियो रिकॉर्ड करें।
- इंस्टाग्राम रील में वॉयसओवर जोड़ने के लिए क्लिप चुनने के बाद आगे बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एप सीधे एडिटिंग टूल स्क्रीन पर लेकर चला जाएगा।