Tips: स्मार्ट मीटर लगाने के बाद तेजी से उड़ रहा है बैलेंस? तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग्स, वरना जेब होगी खाली
Smart Meter Settings:
देशभर में तेजी से लग रहे स्मार्ट मीटर आपकी बिजली खपत का पल-पल का हिसाब रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ मीटर लगा लेने से बात नहीं बनेगी? अगर आपने इसकी जरूरी सेटिंग्स तुरंत नहीं बदलीं, तो आपका बैलेंस पानी की तरह बह सकता है। आइए जानते हैं उन 5 आदतों और सेटिंग्स के बारे में जो आपके पैसों की सीधी बचत करेंगी।

विस्तार
स्मार्ट मीटर का दौर आ चुका है और बिजली विभाग तेजी से इसे हर घर तक पहुंचा रहा है। इस डिजिटल मीटर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको रियल-टाइम यानी उसी समय की बिजली खपत बताता है, जिससे आप अपने खर्च को कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब लोग मीटर लगवाने के बाद उसकी जरूरी सेटिंग्स और फीचर्स को चेक करना भूल जाते हैं। नतीजा? बिना वजह बैलेंस तेजी से खत्म होने लगता है। अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो तुरंत इन 5 जरूरी बातों और सेटिंग्स पर ध्यान दें।

1. प्रीपेड और पोस्टपेड का भ्रम दूर करें
कई राज्यों में बिजली कंपनियां अपनी व्यवस्था के अनुसार प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड सिस्टम में बदल रही हैं। इसलिए सबसे पहले असमंजस दूर करें। इसके लिए अपनी बिजली कंपनी के आधिकारिक एप, जैसे यूपी में UPPCL कस्टमर एप पर लॉगिन करें और अकाउंट समरी सेक्शन में जाएं और वहां बिलिंग मोड देखें।अगर वहां पोस्टपेड लिखा है तो आपको महीने के अंत में बिल चुकाना होगा। वहीं, अगर आपको स्क्रीन पर करंट बैलेंस या रिचार्ज का विकल्प दिख रहा है, तो समझ लीजिए कि आपका मीटर अभी प्रीपेड मोड पर ही काम कर रहा है।

2. लो बैलेंस अलर्ट को रखें हमेशा ऑन
प्रीपेड मीटर की सबसे बड़ी टेंशन यह होती है कि बैलेंस खत्म होते ही बिजली गुल हो जाती है। इस झटके से बचने के लिए स्मार्ट मीटर एप में जाकर लो बैलेंस अलर्ट (Low Balance Alert) की सेटिंग को तुरंत चालू कर दें। इसे ऑन रखने से बैलेंस एक तय सीमा से कम होते ही आपके फोन पर एसएमएस या एप नोटिफिकेशन आ जाएगा, जिससे आप वक्त रहते रिचार्ज कर सकेंगे।इसके साथ ही, हफ्ते में कम से कम एक बार ऐप खोलकर अपनी यूनिट्स और खर्च के पैटर्न को जरूर देखें, ताकि आखिरी वक्त पर कोई सरप्राइज न मिले।
- Tim Cook: 28 साल में बनाया $4 ट्रिलियन का साम्राज्य, जानिए डूबते Apple की नैया पार लगाने वाले शख्स की कहानी
- Cloud Storage: फोन में जगह खत्म होते ही शुरू हो जाती है टेक कंपनियों की कमाई, समझिए क्लाउड स्टोरेज का पूरा खेल
- GoPro: क्या बंद होने वाली है एक्शन कैमरा किंग गोप्रो? भारी कर्ज और मंदी के बीच मंडराया दिवालिया होने का खतरा
- नहीं रुकी स्टारलिंक की भारत में एंट्री: अफवाहों पर एलन मस्क की कंपनी ने दी सफाई, कहा- सरकार के साथ बातचीत जारी