Android 15: पहला बीटा वर्जन हुआ रिलीज, ये यूजर्स कर सकते हैं इंस्टॉल, जानें सभी फीचर्स
Android 15 के साथ कई सारे नए फीचर्स और नई डिजाइन मिल रही है। Android 15 की लॉन्चिंग अगले महीने होने वाली डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस Google I/O 2024 में हो सकती है। यह पहला मौका है जब कोई पिक्सल फोन यूजर्स अपने फोन में Android 15 को इस्तेमाल कर सकता है। इससे पहले दो डेवलपर्स प्रीव्यू रिलीज किए गए थे।

विस्तार
गूगल ने आखिरकार अपने नए एंड्रॉयड वर्जन Android 15 का पहला पब्लिक बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है। यह पहला मौका है जब कोई पिक्सल फोन यूजर्स अपने फोन में Android 15 को इस्तेमाल कर सकता है। इससे पहले दो डेवलपर्स प्रीव्यू रिलीज किए गए थे।
Android 15 के साथ कई सारे नए फीचर्स और नई डिजाइन मिल रही है। Android 15 की लॉन्चिंग अगले महीने होने वाली डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस Google I/O 2024 में हो सकती है। फिलहाल एंड्रॉयड 15 का बीटा वर्जन Pixel 6 series, Pixel 7 series, Pixel Tablet, Pixel Fold और Pixel 8 सीरीज में इंस्टॉल किया जा सकता है।
- सबसे पहले google.com/android/beta पर विजिट करें।
- अब एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम के लिए इनरोल करें।
- अब Settings > System > System Update में जाएं।
- इसके बाद Android 15 Beta को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- उसके बाद एक Android 15 Beta 1 के नोटिफिकेशन का इंतजार करें।
यहां एक बात आपको ध्यान रखनी होगी कि बीटा वर्जन के साथ कई तरह की दिक्कतें आएंगी। कई सारे बग्स भी होंगे। इसके अलावा डाटा का भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में यदि आप किसी भी सॉफ्टवेयर का बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपने डाटा का बैकअप जरूर रखें।
- Lok Sabha Election 2024: घर बैठे स्मार्टफोन से पता कर सकते हैं मतदान केंद्र की हर जानकारी, जानें डिटेल
- WhatsApp में आया यह बड़े ही कमाल का फीचर
- UTS App: बिना झंझट यूटीएस एप से बुक करें ट्रेन का जनरल टिकट, जानें सिंपल स्टेप्स
- Cyber Attacks: हैकर्स की पहली पसंद बने गूगल और माइक्रोसॉफ्ट, इनके नाम पर ही हो रही साइबर ठगी