अमर उजाला
Tue, 26 November 2024
ताजा मामला मुंबई का है जहां एक 77 साल की महिला को डिजिटल अरेस्ट करके उसके साथ ठगी की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक साइबर ठगों ने महिला को कॉल करके कहा कि उसके नाम का एक पार्सल एयरपोर्ट पर बरामद हुआ है।
जिसमें पांच पासपोर्ट, बैंक पासबुक, कपड़े और MDMA ड्रग्स हैं। महिला से कहा गया है कि इस पार्सल के लिए उसके आधार और पैन का इस्तेमाल किया गया है।
फिर महिला से कहा गया कि किसी भी वक्त उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।
इसके बाद महिला को वीडियो कॉल पर बने रहने के लिए कहा गया और एक महीने तक यह सिलसिला चलता रहा।
महिला एक महीने तक डिजिटल कस्टडी में रखकर कुल 3.8 करोड़ रुपये वसूले गए।
इस तरह के स्कैम से बचने का एक ही तरीका है कि जैसे ही इस तरह की कोई कॉल आए तो उसे डांटें और कॉल काट दें।
इसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत करें। किसी भी सूरत में पैसे भेजने की गलती ना करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें