अमर उजाला
Tue, 26 November 2024
मौजूदा समय मोबाइल कनेक्शन रखना हाथी पालने के बराबर हो चुका है।
महंगे रिचार्ज प्लान के कारण अब लोग फिर से एक सिम कार्ड इस्तेमाल करने लगे हैं।
फ्री में डाटा और कॉलिंग मिलने के बाद लोगों के पास कम-से-कम दो सिम कार्ड तो थे ही जो कि अब खत्म हो रहे हैं।
अब लोग सस्ते प्लान खोज रहे हैं लेकिन मिल नहीं रहे, ऐसे में वे अपने दूसरे नंबर को बंद कर रहे हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिनमें अनलिमिटेड डाटा मिलता है। ये सभी प्लान डाटा प्लान हैं।
एयरटेल के पास 11 रुपये का एक प्लान है जिसमें 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है।
एयरटेल के पास दूसरा प्लान 49 रुपये का है जिसमें 1 दिन के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है।
जियो के पास 51 रुपये का प्लान है जिसमें अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलता है।
जियो के पास दूसरा प्लान 101 रुपये का है जिसमें अनलिमिटेड 5जी इंटरनेट मिलता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें