Tech Tips: इस ट्रिक से हट जाएगी गूगल पर मौजूद पर्सनल जानकारी, फॉलो करें बेहद आसान प्रक्रिया

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 11 Jul 2024 12:59 PM IST
सार

आज के समय में हर किसी का डेटा कभी भी लीक हो सकता है। ऐसे में लोगों को अक्सर अपनी पर्सनल डिटेल लीक होने का खतरा रहता है। अगर आप इस बात को चिंतित रहते हैं तो आपको इस खबर से अच्छी जानकारी मिल सकती है।

विज्ञापन
remove your personal information from google know the process
Tech Tips - फोटो : Freepik

    विस्तार

    डिजिटल दौर में काफी तेजी से चीजे बदल रही हैं। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस काफी तेजी से लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। एआई के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों के कई काम आसान हो रहे हैं, मगर लोगों की पर्सनल जानकारी पर उतना ही खतरा बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोगों को अपने पर्सनल डेटा लीक होने की चिंता रहती है। गूगल और सोशल मीडिया के पास लोगों की काफी जानकारी है, इस वजह से टेंशन और बढ़ जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के पास लोगों का नाम, फोन नंबर, घर का पता, ईमेल आईडी. वित्तीय जानकारी और कुछ बैकिंग डिटेल भी होती है।

    ऐसे में गूगल का एक खास फीचर है, जिसका नाम है 'रिजल्ट अबाउट यू', इस फीचर की मदद से यूजर्स गूगल सर्च से अपनी पर्सनल जानकारी को हटा सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए काफी कमाल का साबित हो सकता है, जिन्हें अक्सर अपनी पर्सनल जानकारी लीक होने का डर सताता रहता है। चलिए नीचे जानते हैं कि क्या है इसकी प्रक्रिया।

    विज्ञापन
    • गूगल के इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल सपोर्ट पेज पर जाना होगा।
    • इसके बाद पेज पर दिए गए फॉर्म को भरना होगा। इसके बाद आप अगर किसी खास यूआरएल को गूगल सर्च से हटाना चाहते है तो उसकी डिटेल भी दे सकते हैं।
    • यहां पर आपको बता दें कि यूजर एक बार में कई सारे यूआरएल को गूगल सर्च से हटा सकते हैं।
    • ऐसा करने के बाद गूगल आपके द्वारा दिए गए फॉर्म का रिव्यू करेगा। सभी जानकारी को वेरिफाई करेगा और इसके बाद सर्च रिजल्ट से यूआरएल को हटा देगा।
    • आपको बता दें कि इस प्रक्रिया में गूगल कुछ समय ले सकता है। ऐसे में आपको थोड़ा सब्र करना होगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें