ईयरबड्स खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला

Wed, 10 July 2024

Image Credit : Freepik

नई-नई तकनीक की वजह से लोगों के काफी सारे काम आसान हो रहे हैं। कुछ साल पहले तक लोग तार वाली केबल के जरिए फोन में गाने और अन्य काम करते थे। 

Image Credit : Freepik

मगर अब वायरलेस ईयरबड्स ने काफी तेजी से इनकी जगह ले ली है। अगर आप ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ टिप्स का ध्यान रखना होगा। 

Image Credit : Freepik

वायरलेस ईयरबड्स में सबसे अहम होता है उसकी बैटरी। अगर बैटरी कम होगी तो ईयरबड्स का सही इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। कम से कम 10 से 12 घंटे की बैटरी होनी चाहिए।

Image Credit : Freepik

वायरलेस ईयरबड्स की कनेक्टिविटी अच्छी होनी चाहिए, इसमें अपडेटिड वर्जन का ब्लूटूथ और मल्टी डिवाइस कनेक्टिविटी का विकल्प भी चेक करें। 

Image Credit : Freepik

वायरलेस ईयरबड्स खरीदने जा रहे हैं तो साउंड क्वालिटी की जांच जरूर करें। कई ईयरबड्स में ऑडियो ट्रांसमिशन धीमा होता है, ऐसे में एपीटीएक्स कोड की जांच करें। 

Image Credit : Freepik

वायरलेस ईयरबड्स खरीदने से पहले नॉइज कैंसिलेशन फीचर को चेक करें। इस फीचर की मदद से बाहर का शोर अंदर कानों तक नहीं पहुंच पाता है और कॉल पर आसानी से बात कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

वायरलेस ईयरबड्स लेने से पहले आपको इसका भी ध्यान रखना है कि यह कान में आराम से फिट हो जाए। कई लोगों के कान साइज में छोटे या बड़े होते हैं, ऐसे में इस बात का ध्यान रखें। 

Image Credit : Freepik

अंत में वायरलेस ईयरबड्स खरीदने से पहले उसकी कीमत निर्धारित कर लें, वैसे बाजार में कई सारे विकल्प मौजूद हैं, मगर आप अपने बजट के अनुसार ही सही डिवाइस का चुनाव करें। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More