Google Maps: गूगल मैप्स के इस फीचर से खत्म हो जाएगी वाहन चालकों की परेशानी, फॉलो करें आसान प्रोसेस
अगर कभी कार को किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर पार्क कर दिया जाए तो अपनी कार को तलाशना मुश्किल काम बन जाता है। ऐसे में गूगल मैप्स का एक फीचर आपकी सहायता कर सकता है। जानिए किस तरह से इस फीचर का इस्तेमाल करें।

विस्तार
लोग आजकल स्मार्टफोन में कई तरह के एप्स का इस्तेमाल करते हैं। आजकल कुछ एप्स का इस्तेमाल काफी जरूरी भी हो गया है। इन एप्स की मदद से लोग किसी भी जगह से कोई भी काम आसानी से कर सकते हैं। यह तो आप जानते ही होंगे कि फोन में गूगल के कई सारे एप्स पहले से ही इंस्टाल होते हैं, ऐसे में एक एप का नाम है गूगल मैप्स। जी हां, आपने कभी न कभी कोई अनजान रास्ता खोजने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, गूगल मैप्स पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है।
अक्सर देखा गया है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कार को तलाशना मुश्किल होता है। कई सारी कारों में से अपनी कार की पहचान करना काफी झंझट वाला काम हो जाता है। मगर गूगल मैप्स आपकी इस परेशानी को दूर कर सकता है। गूगल मैप्स पार्क की गई कार को आसानी से खोज सकता है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको गूगल मैप्स के अंदर पार्किंग फीचर का इस्तेमाल करना होगा।
- गूगल मैप्स में पार्किंग फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप्स को खोलें।
- इस दौरान आपको यह ध्यान रखना है कि डिवाइस में गूगल मैप्स एप पहले से डाउनलोड हो, साथ ही इंटरनेट की कनेक्टिविटी भी बढ़िया हो।
- इसके बाद गूगल मैप्स के होम पेज पर जाएं और एक्सप्लोर के विकल्प पर क्लिक करें।
- गूगल मैप्स पर आपकी लोकेशन भी नजर आती है, इस लोकेशन को ब्लू डॉट के जरिए पहचाना जा सकता है। आपको ब्लू डॉट पर क्लिक करना है।
- ऐसा करने के बाद आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे।
- फिर शेयर लोकेशन आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको सेव पार्किंग के विकल्प पर जाना है।