Tech Tips: फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो इन बातों को जानना है जरूरी

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 10 Aug 2024 11:12 PM IST
सार

अगर आप अपने पुराने फोन के बदले नया फोन लेने की सोच रहे हैं। साथ ही यह भी देख रहे हैं कि कोई फास्ट चार्जिंग वाला मोबाइल मिल जाएं तो यह खबर आपके लिए है। जानिए फास्ट चार्जिंग से जुड़ी एक खास बात, जो आपको पता होनी चाहिए।

विज्ञापन
phone fast charging facts to improve battery life common mistake
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    स्मार्टफोन बाजार में लगातार नई तकनीक के साथ फोन आ रहे हैं। फोन निर्माता मोबाइल के कैमरे के साथ बैटरी और चार्जिंग क्षमता पर भी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। मौजूदा समय में फोन चार्ज करने के लिए 33 वाट से लेकर 120 वाट तक के फोन चार्जर आ रहे हैं। हालांकि, इन दिनों फोन चार्ज करने के लिए 200 वाट का चार्जर भी लाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा कुछ फोन कंपनियां 300 वाट का सुपर चार्जर लाने की योजना बना रही है। इस तकनीक की मदद से मोबाइल फोन सिर्फ 5 से 10 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाएंगे। मगर यह तकनीक खतरनाक भी साबित हो सकती है।

    दरअसल, फोन कंपनियां मोबाइल में ज्यादा से ज्यादा चार्जिंग क्षमता देने की योजना बना रही है। मगर फास्ट चार्जिंग की सुविधा जहां एक तरफ शानदार है। वहीं, दूसरी ओर, यही तकनीक फोन की बैटरी के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। यह तकनीक फोन को कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज कर देती है, मगर इसकी वजह से मोबाइल बैटरी जल्दी खराब हो सकती है।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फास्ट चार्जिंग में हाई वोल्टेज और हाई करंट का इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि इस तकनीक में फोन जल्दी चार्ज हो जाता है, मगर इस प्रोसेस में बैटरी के सेल्स पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इस वजह से बैटरी का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें