WhatsApp Update: व्हाट्सएप यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले! बड़े अपडेट से मिलेगा एक नया एक्सपीरियंस

सोशल मीडिया का चर्चित चैटिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अक्सर अपने नए अपडेट की वजह से सुर्खियों में रहता है। ऐसे में मेटा के अंतगर्त काम करने वाला व्हाट्सएप जल्द ही यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लाने वाला है। अगर आप भी इस चैटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं तो आप नया अपडेट जानकर खुशी से झूमना शुरू कर देंगे। व्हाट्सएप कई फीचर्स पर काम कर रहा है। ऐसे में नए अपडेट में यूजर्स को प्रोफाइल की श्रेणी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नीचे जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप ने कुछ समय पहले ही प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को अवतार का फीचर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब लोकप्रिय सोशल मीडिया कंपनी इस फीचर को बढ़ाने की योजना बना रही है। व्हाट्सएप के हर अपडेट पर बारीकी से नजर रखने वाली कंपनी Wabetainfo के मुताबिक, यूजर्स को अवतार फीचर में एक नया अनुभव मिलने वाला है। Wabetainfo की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूजर्स को अवतार में कस्टमाइजेशन का विकल्प मिलने वाला है।

Wabetainfo के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद एंड्रॉयड 2.24.17.10 बीटा अपडेट से आने वाले फीचर की जानकारी मिली है। ऐसे में यूजर्स को आने वाले समय में इसका सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नए अपडेट में यूजर्स अब दूसरे कॉन्टैक्ट स्क्रीन में उसका अवतार देख सकेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस फीचर्स को यूजर्स को काफी फायदा होगा।