इस ट्रिक से दूर हो जाएगी स्पैम कॉल की परेशानी

अमर उजाला

Sat, 10 August 2024

Image Credit : FREEPIK

आजकल स्मार्टफोन के बिना गुजारा करना बेहद ही मुश्किल हो गया है। मगर अक्सर लोगों के पास स्पैम फोन कॉल आते हैं, जिसकी वजह से काफी दिक्कत होती है। 

Image Credit : FREEPIK

अक्सर कोई जरूरी काम कर रहे होते हैं, तभी कोई स्पैम कॉल आ जाता है, अगर दिन में कई बार स्पैम कॉल आता है तो बहुत परेशानी होती है। 

Image Credit : FREEPIK

यूजर्स के पास अक्सर क्रेडिस्ट कार्ड, प्रोपर्टी और कभी सस्ते लोन ऑफर का कॉल आता है। आगे जानिए कैसे इस दिक्कत को दूर करें। 

Image Credit : FREEPIK

स्पैम कॉल से निजात पाने के लिए एंड्रॉयड फोन में एक सेटिंग करनी है, जिसके बाद इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 

Image Credit : FREEPIK

एंड्रॉयड फोन के फोन एप या कॉलर एप में जाना होगा। इसके बाद तीन डॉट पर क्लिक करना है।

Image Credit : FREEPIK

इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करना होगा, फिर कॉलर आईडी या फिर स्पैम का विकल्प मिल जाएगा, उस पर टैप करें। 

Image Credit : FREEPIK

फिर स्पैम नंबरों की पहचान करने वाली सेटिंग मिल जाएगी। इसके बाद स्पैम कॉल फिल्टर को ऑन करना होगा। 

Image Credit : FREEPIK

सेटिंग बदलने के बाद स्पैम कॉल ऑटोमैटिकली बंद हो जाएगी। मगर जो नंबर स्पैम मार्क नहीं है, वो ब्लॉक नहीं होंगे। 

Image Credit : FREEPIK

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More