Phone Battery Backup: जल्दी खत्म हो जाती है फोन की बैटरी बैकअप तो इन टिप्स को जरूर आजमाएं

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 15 Apr 2024 01:50 PM IST
सार

अगर आपका स्मार्टफोन 2 साल से अधिक पुराना है तो आपको बैटरी बैकअप की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दिक्कत से बचने के लिए आप बैटरी बचाने वाले एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Phone Battery Backup tips to how to increase battery backup
Phone Battery Backup - फोटो : istock

    विस्तार

    स्मार्टफोन के आने से कई तरह के लाभ हुए हैं। फोन ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। हालांकि जैसे-जैसे मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ता है, वैसे-वैसे फोन की बैटरी पर असर पड़ता है। ऐसे में लोगों की अक्सर शिकायत होती है कि फोन का बैटरी बैकअप काफी कम रह जाता है। इस वजह से कई बार यूजर्स समय पर अपना जरूरी काम नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी ही स्थिति से जूझ रहे हैं तो आपको एक बार इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए।

    अगर आपका स्मार्टफोन 2 साल से अधिक पुराना है तो आपको बैटरी बैकअप की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दिक्कत से बचने के लिए आप बैटरी बचाने वाले एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी बचाने वाले एप्स की मदद से आपकी समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है।

    विज्ञापन

    अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने फोन को अपडेट नहीं करते हैं, इस वजह से कई तरह की परेशानियां आती हैं। बैटरी बैकअप का कम होना भी इनमें से एक बड़ी दिक्कत है। ऐसे में आपको अपने फोन को नियमित अंतराल पर अपडेट करना चाहिए। कंपनी की तरफ से भेजा गया कोई भी अपडेट आपके फोन की क्षमता को बेहतर कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें