Tech Tips: थर्ड पार्टी एप की मदद के बिना कैसे साझा करें जरूरी फाइल्स, बेहद आसान हैं स्टेप्स
फोन के जरिए सभी जरूरी कामों को पूरा किया जा सकता है। ऐसे में आसपास के डिवाइसेस के साथ कंटेंट को साझा करना अब काफी आसान हो गया है। कुछ ही मिनटों में आसानी से किसी कंटेंट को अन्य डिवाइस के साथ साझा किया जा सकता है।

विस्तार
आजकल अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन की पहुंच हो गई है। ऐसे में फोन के जरिए सभी जरूरी कामों को पूरा किया जा सकता है। स्मार्टफोन्स की तकनीक में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। ऐसे में आसपास के डिवाइसेस के साथ कंटेंट को साझा करना अब काफी आसान हो गया है। कुछ ही मिनटों में आसानी से किसी कंटेंट को अन्य डिवाइस के साथ साझा किया जा सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजकल अधिकतर फोन्स में पहले से ही शेयरिंग के लिए इनबिल्ट फीचर दिया जाता है। ऐसे में अगर आप एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस काम के लिए बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, आपको कंटेंट साझा करने के लिए दोनों डिवाइस को आसपास ही रखना होगा।
जिस फाइल का कंटेंट को शेयर करना चाहते हैं तो उसे सेलेक्ट करें।इसके बाद मेन्यू या फिर शेयर के बटन पर क्लिक करें।आप शेयर पर क्लिक करके नियरबाई शेयर पर जाएं।फिर आपका डिवाइस ब्लूटूथ के जरिए आसपास के डिवाइस को खोज लेगा।अब डिवाइस के साथ आप फाइल शेयर करना चाहते हैं तो उसके नाम वाले नियरबाई शेयर पर टैप करें।अब रिसीव करने वाले फोन में एक पॉपअप नोटिफिकेशन दिखाई देगी, जिसमें डिवाइस और फाइल्स का नाम नजर आ जाएगा।इसके बाद फाइल लेने वाले को अनुमति देनी होगी। इसके बाद फाइल शेयर हो जाएगी।
- Data Stealing Malware: बीते 3 सालों में मैलवेयर से प्रभावित उपकरणों की संख्या हुई 600 फीसदी से अधिक
- Google Photos: गूगल फोटोज की मौजूदा फाइल्स का साइज कर सकते हैं कम, स्टोरेज में हो जाएगा इजाफा
- WhatsApp: व्हॉट्सएप पर जल्द मिल सकती है ये खास सुविधा, जानकर खुश हो सकते हैं यूजर्स
- Meta AI: व्हॉट्सएप यूजर्स को मिली एआई की सौगात, जानें क्या है इस्तेमाल करने का तरीका