Amazon Prime: अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहिए? यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Aug 2021 04:03 PM IST
सार

अमेजन प्राइम के सब्सक्रिप्शन में आपको प्राइम वीडियो के अलावा 70 लाख से अधिक गानों का एक्सेस और अमेजन के एक्सक्लूसिव ऑफर मिलता है। अमेजन प्राइम का मासिक सब्सक्रिप्शन 329 रुपये का, जबकि तीन महीने का सब्सक्रिप्शन 999 रुपये का है।

विज्ञापन
need a free amazon prime video subscription this is the way
अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आप में से कई लोग ओटीटी एप्स के शौकीन होंगे। भारत में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार जैसे एप्स हैं, हालांकि ये एप्स फ्री नहीं हैं। इनके लिए हर महीने आपको कुछ शुल्क अदा करना होता है, लेकिन कुछ शॉर्टकट रास्ते भी हैं जिनके जरिए आप इन एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन का तरीका बताएंगे। अमेजन प्राइम के सब्सक्रिप्शन में आपको प्राइम वीडियो के अलावा 70 लाख से अधिक गानों का एक्सेस और अमेजन के एक्सक्लूसिव ऑफर मिलता है। अमेजन प्राइम का मासिक सब्सक्रिप्शन 329 रुपये का, जबकि तीन महीने का सब्सक्रिप्शन 999 रुपये का है।

    फ्री में कैसे लें अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन?

    Airtel
    Airtel - फोटो : amarujala

    पहले ग्राहकों को एक महीने के लिए ट्रायल के तौर पर अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता था लेकिन अब ऐसा नहीं है, हालांकि Airtel, Jio और Vi की मदद से आप फ्री में अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

    विज्ञापन

    एयरटेल के ग्राहकों को अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन

    यदि आप Airtel के ग्राहक हैं तो आप 89 रुपये, 131 रुपये, 299 रुपये और 349 रुपये का रिचार्ज के साथ अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इनमें से 299 और 349 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 89 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन (मोबाइल एडिशन) और 6 जीबी डाटा मिलेगा, वहीं 131 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन और 100एमबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    299 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैधता के साथ 30 जीबी डाटा और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं 349 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता और हर रोज 2.5 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यदि आपको एक साल के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन चाहिए तो आपको एयरटेल का 499 रुपये, 999 रुपये और 1,599 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को चुनना होगा। इन तीनों प्लान के साथ आपको Disney+ Hotstar VIP का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    जियो के ग्राहकों के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन

    Jio PostPaid Plus
    Jio PostPaid Plus - फोटो : amarujala

    एयरटेल की तरह जियो के 399 रुपये, 599 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये और 1,499 रुपये के पोस्टपेड प्लान के साथ अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इन प्लान के साथ Jio Disney+ Hotstar और Netflix का भी सब्सक्रिप्शन देता है। इन सभी प्लान में एयरटेल के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा जियो फाइबर के 999 रुपये, 1,499 रुपये, 2,499 रुपये, रुपये 3,999 और 8,499 रुपये के प्लान के साथ भी अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें