Smartphone Blast: चार्जिंग करते समय फटा स्मार्टफोन, बुजुर्ग की मौत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
फोन ब्लास्ट होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी स्मार्टफोन में आग लगने और ब्लास्ट होने के मामले सामने आते रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जो फोन में ब्लास्ट का कारण बनते हैं।

विस्तार
आजकल स्मार्टफोन में आग लगने और ब्लास्ट होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश के बड़नगर तहसील में चार्जिंग के दौरान मोबाइल फटने से एक 60 साल के शख्स की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि बुजुर्ग के शरीर के चिथड़े उड़ गए। फोन ब्लास्ट होने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी स्मार्टफोन में आग लगने और ब्लास्ट होने के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब यह हादसे बहुत खतरनाक होते जा रहे हैं ऐसे में फोन को इस्तेमाल करते समय बेहद सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जो फोन में ब्लास्ट का कारण बनते हैं। इन गलतियों से बचकर फोन ब्लास्ट जैसे हादसों से बचा सकते हैं।
इस तरह के हादसे का कारण कई बार मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होता है तो कई बार यूजर्स की लापरवाही। आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और स्मार्टफोन में तभी आग लगती है जब पावर सप्लाई में दिक्कत होती है। कई बार फोन को चार्ज करने के लिए जरूरत से ज्यादा पावर वाले चार्जर और लोकल चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण से भी पावर सप्लाई में दिक्कत आती है और फोन की बैटरी फटने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है।
अगर आप फोन को चार्ज करने के लिए लोकल चार्जर का यूज कर रहे हैं तो इसे तुरंत बंद कर करें। यह स्मार्टफोन की बैटरी को तो खराब करता ही है साथ ही बैटरी ब्लास्ट का प्रमुख कारण भी बन सकता है। दरअसल, लोकल चार्जर में पावर फ्लो कम-ज्यादा होता रहता है, जो स्मार्टफोन की बैटरी पर दबाव बनाता है और अधिक दबाव से कई बार बैटरी ब्लास्ट तक हो जाती है। ऐसे में फोन को चार्ज करने के लिए सिर्फ फोन के ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
- PM Narendra Modi: आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा भारत, पीएम ने कहा- सभी तक पहुंचेगी डिजिटल क्रांति
- MWC 2023: इस कंपनी ने पेश की गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली तकनीक, एक क्लिक में पूरा बदल जाएगा स्मार्टफोन
- Snapchat My AI: स्नैपचैट ने लॉन्च किया ChatGpt आधारित एआई चैटबॉट, कहा- यूजर्स निजी जानकारी ना करें शेयर
- Honor Magic 5 Series: फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ ऑनर मैजिक 5 सीरीज लॉन्च, इसमें है 100X जूम और दमदार कैमरा