Snapchat My AI: स्नैपचैट ने लॉन्च किया ChatGpt आधारित एआई चैटबॉट, कहा- यूजर्स निजी जानकारी ना करें शेयर
Snapchat My AI चैटबॉट इस सप्ताह शुरू हो जाएगा और सबसे पहले स्नैपचैट प्लस यूजर्स तक सीमित रहेगा। स्नैप ने कहा कि यूजर्स फिलहाल एआई चैटबॉट के साथ निजी और गोपनीय जानकारी शेयर करने से बचें।

विस्तार
सोशल मीडिया फर्म Snapchat ने अपना ChatGpt पर आधारित चैटबॉट माय एआई ( My AI) को लॉन्च कर दिया है। इस चैटबॉट को फिलहाल एक्सपेरिमेंटल चैटबॉट फीचर के रूप में पेश किया गया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि एआई चैटबॉट शुरू में स्नैपचैट प्लस ग्राहकों के लिए एक प्रयोग के तौर पर शुरू किया जाएगा, जो इस सप्ताह जारी किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने यूजर्स से भविष्य में चैटबॉट के एप को बेहतर बनाने के लिए अपनी फीडबैक भी मांगा है।
एक आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैप ने कहा कि, "हम अपने प्रयोगात्मक एआई चैटबॉट माय आई को लॉन्च कर रहे हैं, जो OpenAI की GPT तकनीक के लेटेस्ट वर्जन पर काम करता है। चैटबॉट माई एआई इस सप्ताह शुरू हो जाएगा और अभी के लिए स्नैपचैट प्लस पर सब्सक्राइब किए गए यूजर्स तक सीमित रहेगा।" हालांकि, यह आने वाले महीनों में स्नैपचैट के सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो सकता है। कंपनी ने फिलहाल अपने ब्लॉग में सभी यूजर्स के लिए सुविधा भी घोषणा नहीं की है।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि My AI के लिए अपने शुरुआती चरण में गलतियां करना संभव है, लेकिन कंपनी का लक्ष्य चैटबॉट के माध्यम से किसी भी "पक्षपाती, गलत, हानिकारक या भ्रामक जानकारी" से बचना है। माइक्रोसॉफ्ट के चैटजीपीटी और गूगल बार्ड जैसे अन्य चैटबॉट्स के जैसे ही माय एआई को अवांछित जानकारी के लिए बरगलाया जा सकता है।
हालांकि, एक्सपेरिमेंटल चैटबॉट का रिव्यू करने के लिए कंपनी सभी चैट्स को सेव करेगी। यूजर्स के रिव्यू और फीडबैक के आधार पर कंपनी सुधार और बदलाव भी कर सकती है। स्नैप ने अपने यूजर्स से कहा कि वह एआई चैटबॉट के साथ निजी और गोपनीय जानकारी शेयर करने से बचें।
- Honor Magic 5 Series: फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ ऑनर मैजिक 5 सीरीज लॉन्च, इसमें है 100X जूम और दमदार कैमरा
- शाओमी ने लॉन्च किया MIUI 14, इन स्मार्टफोन को मिलेगा इसका अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
- Motorola ने लॉन्च किया गजब का फोन, नेटवर्क नहीं होने पर भी कर सकेंगे मैसेज
- नोकिया का बजट और स्टाइलिश फोन Nokia G22 हुआ लॉन्च, खुद ही कर सकेंगे रिपेयर