MWC 2023: इस कंपनी ने पेश की गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली तकनीक, एक क्लिक में पूरा बदल जाएगा स्मार्टफोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 28 Feb 2023 04:23 PM IST
सार

गिरगिट रंग टेक्नोलॉजी में सब-माइक्रोन प्रिज्म मैटेरियल और इलेक्ट्रिकल कंट्रोलर प्रिज्म स्पैक्ट्रम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी की मदद से एक क्लिक में फोन के बैक पैनल के कलर को बदला जा सकता है।

विज्ञापन
Tecno Announced Chameleon Coloring Technology At MWC 2023 how does it works
Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition - फोटो : Tecno

    विस्तार

    Tecno ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली टेक्नोलॉजी (Tecno Chameleon Coloring Technology) की घोषणा की। इस टेक्नोलॉजी की मदद से एक क्लिक में फोन की बैक पैनल के कलर को पूरी तरह से बदला जा सकता है। कंपनी ने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल स्मार्टफोन के बैक पैनल पर किया जाता है, तो टेक्नोलॉजी एक बटन को टच करते ही कलर पैटर्न की एक विस्तृत सीरीज उत्पन्न करती है। MWC इवेंट में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन फैंटम वी फोल्ड भी लॉन्च करने वाली है। दावा किया जा रहा है कि यह फोन दुनिया का पहला लेफ्ट-राइट फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इस फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ प्रोसेसर से लैस किया जाएगा।

    कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी को लेकर कहा कि डिवाइस को अधिक सुंदरता देने के लिए इस टेक्नोलॉजी को मोबाइल फोन जैसे डिवाइस के पिछले हिस्से में जोड़ा जा सकता है। गिरगिट रंग टेक्नोलॉजी में सब-माइक्रोन प्रिज्म मैटेरियल और इलेक्ट्रिकल कंट्रोलर प्रिज्म स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया गया है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा, इलेक्ट्रिक फील्ड के संपर्क में आने पर पैटर्न की दिशा भी बदल देती है। इस मैटेरियल की मदद से लाइट को विभिन्न तरंग दैर्ध्य में बिखेरा जा सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह टेक्नोलॉजी इंद्रधनुषी रंगों की एक विस्तृत सीरीज का आभास देती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि यह तकनीक नई है, लेकिन कलर चेंजिंग बैक कवर नया नहीं है। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने रिमूवेबल बैक कवर के साथ Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition लॉन्च किया था। सिंगल 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 17,999 रुपये थी।

    स्मार्टफोन में ब्लू, पिंक और व्हाइट में मल्टी-कलर चेंजिंग बैक पैनल है। Tecno के अनुसार, Tecno Camon 19 Pro Mondrian Edition का मोनोक्रोम बैक कवर सूरज की रोशनी के संपर्क में आने पर कंपनी की पॉलीक्रोमैटिक फोटोआइसोमर टेक्नोलॉजी की बदौलत रंग बदलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें