Tech Tips: व्हाट्सएप वेब पर ताका-झांकी से हैं परेशान? इस टिप्स से सुरक्षित हो जाएंगी पर्सनल चैट्स
सार
व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करने वालों को अक्सर शिकायत रहती है कि उनकी पर्सनल चैट्स पर दूसरे लोग नजर रखते हैं। ऐसे में इस खबर में जानिए व्हाट्सएप वेब को पासवर्ड के जरिए किस तरह से सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन

विस्तार
डिजिटल दौर में अपने पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखना काफी जरूरी हो गया है। लोग आजकल काफी अधिक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसमें व्हाट्सएप का यूज काफी बड़े स्तर पर किया जाता है। ऑफिस का काम हो या फिर किसी रिश्तेदार को कोई लोकेशन भेजने हो। व्हाट्सएप पर सारे काम मिनटो में हो जाते हैं। मगर काफी लोग दूसरों के व्हाट्सएप पर नजर गड़ाकर रखते हैं, इससे लोगों को काफी डर रहता है। आगे जानिए व्हाट्सएप वेब को किस तरह से सुरक्षित किया जा सकता है।
- सबसे पहले वेब ब्राउजर में व्हाट्सएप वेब को खोलें। या फिर व्हाट्सएप डॉट काम डोमेन पर जाएं।
- इसके बाद अपने फोन खोलें और व्हाट्सएप में जाकर तीन डॉट्स पर क्लिक करें। इसके बाद सेटिंग में जाना है।
- सेटिंग में जाकर लिंक डिवाइस के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद पीसी या फिर कंप्यूटर पर आए क्यूआर कोड को फोन के जरिए स्कैन करें।
- पीसी या फिर कंप्यूटर में लॉगइन करने के बाद स्क्रीन के दाई तरफ दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें।
- फिर सेटिंग में जाएं और प्राइवेसी के विकल्प पर क्लिक करें।
- नीचे आने के बाद स्क्रीन लॉक के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एक चेकबॉक्स नजर आएगा, जिसे टिक करने के बाद स्क्रीन लॉक का फीचर ऑन हो जाएगा।
- इसके बाद 6 या इससे अधिक अक्षरों का एक मजबूत पासवर्ड बनाएं। एक बार फिर पासवर्ड दर्ज करें और ओके पर क्लिक करें।
- ऑटो लॉक टाइम को सेलेक्ट करें। इसमें यूजर्स को 1 मिनट से लेकर 1 घंटे का विकल्प मिलता है।
- व्हाट्सएप वेब स्क्रीन के दाई तरफ दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें।
- इसके बाद सेटिंग में जाएं और प्राइवेसी के विकल्प पर टैप करें।
- नीचे आकर स्क्रीन लॉक के चेकबॉक्स को अनचेक करें।
- इसके बाद पासवर्ड दर्ज करें और ओके के बटन पर क्लिक करें।
- ऐसा करने के बाद व्हाट्सएप वेब से स्क्रीन लॉक हट जाएगा।