Update: व्हाट्सएप में आए दो गजब के फीचर, डिटेल जानकर खुशी से झूम उठेगा दिल!

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 30 Jun 2024 12:24 PM IST
सार

व्हाट्सएप में दो कमाल के फीचर आ गए हैं। अगर आप अभी तक दो नए अपडेट से अनजान हैं तो आपको इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए। इन दोनों फीचर्स से यूजर्स का काम काफी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।

विज्ञापन
in WhatsApp now use instagram and facebook status update time hike
Update - फोटो : Freepik

    विस्तार

    लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का इस्तेमाल आम हो चुका है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग किसी के साथ भी आसानी से बातचीत कर सकते हैं। साथ ही फोटो,ऑडियो और वीडियो समेत काफी कुछ साझा कर सकते हैं। ये सब तो आप जानते ही होंगे, मगर क्या आप जानते हैं कि चैटिंग एप व्हाट्सएप में दो कमाल के फीचर्स जुड़ गए हैं। जी हां, मेटा के अधीन काम करने वाली कंपनी व्हाट्सएप ने हाल ही में दो नए खास अपडेट को लगभग सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इन दो फीचर्स की वजह से यूजर्स का काम काफी आसान हो जाएगा। साथ ही यूजर्स का चैटिंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर हो जाएगा।

    दरअसल, कंपनी लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर शानदार फीचर्स लाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप पर दो शानदार अपडेट मिल गए हैं। अब व्हाट्सएप के जरिए ही इंस्टाग्राम और फेसबुक एप को आसानी से खोला जा सकता है। जी हां, अगर आप अभी तक नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस सुविधा को जारी किया है। इस फीचर के आने के बाद अब यूजर्स को इंस्टाग्राम और फेसबुक खोलने के लिए व्हाट्सएप से बाहर नहीं जाना होगा। ऐसे में यूजर्स की पहुंच इंस्टाग्राम और फेसबुक तक आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

    विज्ञापन
    • इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर्स को अपने डिवाइस में व्हाट्सएप खोलना है।
    • इसके बाद ऊपर की ओर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करना है।
    • फिर नीचे दिए गए सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद स्क्रॉल करके सबसे नीचे आएंगे तो ओपन इंस्टाग्राम और ओपन फेसबुक का विकल्प मिल जाएगा।
    • यूजर्स जिस भी ऑप्शन पर क्लिक करेंगे वो सीधे उनकी प्रोफाइल पर लेकर पहुंच जाएगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें