Tech Tips: सामान्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कैसे बनाएं गेमिंग फोन? जल्दी से इन टिप्स को करें फॉलो
आजकल स्मार्टफोन में कई नए तरह के फीचर्स आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने पुराने फोन को एक गेमिंग फोन में बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ खास टिप्स का ध्यान रखना होगा। यहां जानिए पूरी डिटेल।

विस्तार
देश में स्मार्टफोन का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। फोन बनाने वाली कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए फीचर्स पर लगातार काम कर रही है। हालांकि, ज्यादातर कंपनियों का रुझान फोन के कैमरे पर अधिक है। वहीं, बाजार में गेमिंग फोन का भी दबदबा है। उधर, गूगल प्ले स्टोर पर बीते कुछ सालों में काफी सारे नए गेम्स आए हैं। इनमें से अधिकतर गेम्स हाई परफॉर्मेंस वाली हैं। हाई परफॉर्मेंस वाली गेम्स के लिए डिवाइस में शानदार प्रोसेसिंग क्षमता की जरूरत होती है।
ऐसे में कई नंबर वाले गेम्स को हाई प्रोसेसिंग क्षमता की जरूरत नहीं होती है, यही वजह है कि ये गेम्स आसानी से साधारण एंड्रॉयड स्मार्टफोन में खेली जा सकती है। मगर हाई परफॉर्मेंस वाली गेम के लिए फोन में बढ़िया गेमिंग मोड का होना जरूरी है। आगे जानिए किस तरह से सामान्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गेमिंग पावर को बढ़ाया जा सकता है। आगे कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स बताई गई हैं, जिनके जरिए एक सामान्य फोन को गेमिंग मोड के लिए तैयार किया जा सकता है। साथ ही भारी परफॉर्मेंस वाले गेम्स को आसानी से खेला जा सकता है।
फोन में आखिरी बार एप्स का इस्तेमाल करने के बाद उनका ट्रैश क्लीयर जरूरी है। एप्स में से ट्रैश साफ करने के बाद फोन के प्रोसेसर पर पड़ने वाला लोड काफी हद तक कम हो जाता है। कई बार यह एप्स बैकग्राउंड से रिमूव नहीं होता है, ऐसे में धीरे-धीरे फोन पर लोड बढ़ता रहता है। अगर फोन की परफॉर्मेस बढ़ाना चाहते हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें।