काम की बात: बिना मोबाइल नंबर टेलीग्राम एप कैसे इस्तेमाल करें, जानें बेस्ट टिप्स

व्हाट्सएप की तरह टेलीग्राम भी एक मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है लेकिन इसका इस्तेमाल आज सबसे ज्यादा प्रमोशनल ऑफर और प्राइरेटेड फिल्मों के लिए किया जा रहा है। फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होते ही शाम तक टेलीग्राम पर उपलब्ध हो जाती है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो टेलीग्राम का इस्तेमाल करते होंगे। वैसे तो आपने मोबाइल नंबर के साथ टेलीग्राम में लॉगिन किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना नंबर दिए ही टेलीग्राम (Telegram) एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं...
- इसके लिए आपको डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म फ्रैगमेंट (fragment) से ब्लॉकचेन बेस्ड अनॉनिमस (अनजान) नंबर खरीदना होगा।
- fragment साइट पर सिर्फ टेलीग्राम के लिए ही यूजरनेम और मोबाइल नंबर बिकते हैं। इस साइट को खुद टेलीग्राम के फाउंडर पावेल डुरोव ने तैयार किया है।
- अब टेलीग्राम एप को डाउनलोड करें और गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें।
- अब fragment साइट से खरीदे गए मोबाइल नंबर डालें
- अब इस नंबर को टेलीग्राम खुद ही वेरिफाई करेगा और ओटीपी खुद ही एंटर करेगा।
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप बिना सिम कार्ड टेलीग्राम एप का इस्तेमाल कर पाएंगे।
इसके अलावा आप Text Free, Google Voice, Burner और TextNow जैसे थर्ड पार्टी एप के जरिए भी अनजान नंबर लेकर Telegram अकाउंट को वेरिफाई करके इस्तेमाल कर सकते हैं, हालांकि इन एप्स के साथ डाटा लीक होने का खतरा है, क्योंकि इन एप्स की जिम्मेदारी टेलीग्राम नहीं लेता है। इनमें से कुछ एप्स भारत में उपलब्ध नहीं हैं।
- Google: कल से एल्बम आर्काइव डाटा को हटा देगा गूगल, पहले ही बना लें बैकअप, जानें तरीका
- एपल वॉच के लिए कंपनी ने जारी किया स्पेशल फीचर, भारतीय यूजर्स हुए खुश
- घरेलू कंपनी Hammer ने लॉन्च की एपल वॉच अल्ट्रा जैसी स्मार्टवॉच, कीमत दो हजार रु. से भी कम
- WhatsApp: चैनल फीचर के लिए नोटिफिकेशन की सुविधा लाया व्हाट्सएप, इन यूजर्स के लिए हुई रोल आउट